{"_id":"63fe5a1a43ff498aac0170e3","slug":"fact-finding-committee-submitted-report-to-haryana-govt-in-minister-sandeep-singh-case-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री संदीप सिंह मामला: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, कहा- आरोप सही नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री संदीप सिंह मामला: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, कहा- आरोप सही नहीं हैं
Wed, 01 Mar 2023 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:18 AM IST
सार
यह रिपोर्ट गृह मंत्री अनिल विज के पास भी पहुंच गई है। अब इस रिपोर्ट के आगे सरकार क्या कार्रवाई करेगी यह देखना होगा, क्योंकि यह कमेटी इस मामले में तथ्यों की जांच के लिए बनाई गई थी। इसलिए इस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में शामिल करने के अलावा सरकार के पास कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
महिला कोच व संदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला कोच और मंत्री संदीप सिंह छेड़छाड़ प्रकरण में तथ्यों की जांच के लिए बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। कमेटी को इस मामले में कुछ खास नहीं नजर आया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छेड़छाड़ से संबंधित जो जांच है, वह चंडीगढ़ पुलिस के दायरे में आती है। लिहाजा इस मामले में जांच चंडीगढ़ पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
महिला कोच ने जो अन्य आरोप लगाए हैं उन पर कमेटी ने बारीकी से जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि आरोप सही नहीं हैं। कमेटी के मुताबिक महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसने हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों और खेल निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की थी लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच में हमने पाया कि न तो आला अधिकारियों को महिला कोच का फोन गया और न ही खेल निदेशालय के अधिकारियों से पूछताछ में कोई बात सामने आई।
विज्ञापन
आज यह रिपोर्ट गृह मंत्री अनिल विज के पास भी पहुंच गई है। अब इस रिपोर्ट के आगे सरकार क्या कार्रवाई करेगी यह देखना होगा, क्योंकि यह कमेटी इस मामले में तथ्यों की जांच के लिए बनाई गई थी। इसलिए इस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में शामिल करने के अलावा सरकार के पास कोई चारा नहीं है। उधर, महिला संगठनों और अन्य राजनीतिक दलों ने संदीप सिंह के मामले पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा विधानसभा में भी यह मुददा विपक्ष ने उठाया और संदीप सिंह के जिले में भी विपक्ष ने मंत्री का घर से निकलना मुश्किल कर रखा है।
विज्ञापन