फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faced Shane Warn in the first match, was entangled in his spin: Dinesh Mongia

पहले ही मैच में हुआ था शेन वॉर्न से सामना, उलझ गया था उनकी फिरकी में : दिनेश मोंगिया

Sat, 05 Mar 2022 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Faced Shane Warn in the first match, was entangled in his spin: Dinesh Mongia
चंडीगढ़। वर्ष 2011 में अपने कॅरिअर के पहले ही एक दिवसीय मैच में मेरा सामने दुनिया के महान गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न से हुआ। वह मैच आज भी याद है। मैं शेन वॉर्न की फिरकी में उलझ कर रह गया था। शुक्रवार को पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न के निधन के बाद शहर के क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने उन्हें याद करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

मोंगिया ने कहा कि शेन वॉर्न एक महान खिलाड़ी थे। वह भले ही दुनिया को अलविदा कर चुके हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। खासकर उनकी फिरकी। वह दुनिया में महान लेग स्पिनरों में से एक थे। उनका अचानक से ऐसे चले जाना किसी सदमे से कम नहीं। खेल जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन

पीसीए स्टेडियम में की थी घातक गेंदबाजी
वॉर्न की घातक गेंदबाजी का ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रशंसक भी प्रत्यक्ष गवाह बने थे। बात वर्ष 1996 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल की है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का मैच चल रहा था। शेन वॉर्न पूरे फार्म में थे। उनकी फिरकी के जाल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फंसकर रह गए। वॉर्न ने इस महत्वपूर्ण मैच में 36 रन देकर चार विकेट झटके। साथ ही वेस्टइंडीज के जबड़े से जीत भी छीन ली। शेन वॉर्न वर्ष 2008 के पहले आईपीएल सीजन में चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान थे। तब उनकी टीम पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेला था। अपनी टीम के साथियों के साथ वह चंडीगढ़ के होटल में रुके थे। मोहाली में भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शेन वॉर्न के निधन पर यह संभव है कि दूसरे दिन का खेल के समय उन्हें श्रद्धांजलि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को हमेशा देते थे बॉलिंग के टिप्स
शहर के खेल प्रशिक्षक रॉकी सुमनदीप सिंह ने बताया कि शेन वॉर्न की फिरकी जितनी कठिन थी, उनका स्वभाव उतना ही सरल था। जैसे ही उन्हें समय मिलता था, वह बच्चों को बॉलिंग के टिप्स देते थे। रॉकी ने बताया कि वर्ष 2016 में वह किंग्स इलेवन पंजाब के स्टाफ में थे। इस दौरान इंदौर में एक मैच के दौरान उन्हें शेन वॉर्न के साथ लगभग एक घंटा बिताने का मौका मिला। यह मेरे जीवन के अविस्मरणीय क्षणों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed