फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eyewitnesses did not appear in court, now cross examination will be done on 13th

Chandigarh News: चश्मदीद गवाह नहीं हुए अदालत में पेश, अब 13 को होगा क्राॅस एग्जामिनेशन

Wed, 07 Aug 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Eyewitnesses did not appear in court, now cross examination will be done on 13th
चंडीगढ़। राष्ट्रीय निशानेबाज सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में जिला अदालत के वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। मंगलवार को हत्याकांड की आरोपी कल्याणी के खिलाफ चश्मदीद गवाह दंपती अदालत नहीं पहुंचा। अब दंपती का अगली सुनवाई पर 13 अगस्त को क्रास एग्जामिनेशन होगा। हालांकि, पिछली तारीख पर सीबीआई अदालत ने दंपती के पेश होने और क्रास एग्जामिनेशन को लेेकर सख्त आदेेश दिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि साल 2015 में सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की सेक्टर-27 स्थित पार्क में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बीते 8 जुलाई से आरोपी कल्याणी के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है। सीबीआई ने कल्याणी के खिलाफ 3 चश्मदीद गवाह बनाए गए है, जिसमें पहला गवाह जतिंद्र सिंह है, जिसकी 8 जुलाई को गवाही हुई थी। इसके अलावा 20 जुलाई को महिला अमृता सिंह की गवाही हुई और 22 को उसके पति राजनबीर सिंह की गवाही हुई। आरोपी पक्ष ने चश्मदीद गवाह दंपती से एक साथ क्रास एग्जामिन करने के लिए दलील दी थी, जिसेे अदालत ने मंजूर कर लिया था लेकिन इसी बीच कोर्ट में वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते अभी क्रास एग्जामिनेशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed