फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eye camp in pgi chandigarh, online ragistration

PGI में आई कैंप, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Sun, 15 Mar 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Mar 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
eye camp in pgi chandigarh, online ragistration

पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में अगर आप अपनी आंख दिखाना चाहते हैं तो आपको कार्ड बनाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। पीजीआई ने शनिवार को आंखों के मरीजों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन सुविधा लांच की है।

विज्ञापन


इस सुविधा के तहत मरीज घर बैठे एक हफ्ते तक किसी भी तारीख को चुनकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया गया है कि यह सुविधा अभी ट्रायल के तौर पर शुरू की है। अगर योजना सक्सेसफुल रही तो दूसरी ओपीडी में भी इसे लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
मरीजों को पीजीआई की वेबसाइट (http://pgimer.edu.in)  के पेशेंट केयर सर्विस के सेक्शन में जाना होगा। वहां ऑन लाइन प्री-रजिस्ट्रेशन में क्लिक करने के बाद एक फॉर्म दिखेगा। फॉर्म में मरीज से संबंधित कुछ जानकारियां पूछी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म में आपको एक हफ्ते के किसी दिन को चुनना होगा और मोबाइल नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरते ही आपके मोबाइल नंबर पर प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा। वह नंबर आपको एडवांस आई सेंटर के प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर में उस दिन दिखाना होगा। जिस दिन की तारीख चुनी होगी।


काउंटर से आपको ओपीडी कार्ड के साथ परमानेंट पेशेंट सीआर नंबर मिल जाएगा। इससे आप डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे।

एक दिन में सिर्फ 40 मरीजों का रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में फिलहाल एक दिन में सिर्फ 40 मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा। 40 मरीजों के रजिस्ट्रेशन ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा।

डॉक्टरों ने बताया कि आई डिपार्टमेंट के बाद रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। सुविधा सक्सेपफुल होने के बाद मरीजों के रजिस्ट्रेशन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed