फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   extortion showing knife drug dealer ran people gathering

दवा कारोबारी से चाकू दिखाकर मांगी 20 हजार की रंगदारी, लोगों को जमा होते हुए देख भागा

Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
extortion showing knife drug dealer ran people gathering
चंडीगढ़। पलसौरा में दवा कारोबारी से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दवा कारोबारी का आरोप है कि स्थानीय निवासी मांगा इलाके में दबदबा बनाने के लिए चाकू दिखाकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पलसौरा निवासी मांगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 385 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दवा कारोबारी राहुल घई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत मोहाली में रहते हैं। पलसौरा में दवाइयों का कारोबार है। स्थानीय निवासी मांगा पिछले कई दिनों से रंगदारी मांगकर परेशान कर रहा है। उसे कई बार मना भी किया, लेकिन वह लगातार धमकियां दे रहा था। बीते वीरवार को आरोपी उनकी दुकान पर आया और 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगा। जब इसका विरोध किया तो चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आते देखकर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed