फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Extortion demand from former Punjab CM Charanjit Singh Channi

पंजाब में अपराधी बेखौफ: अब पूर्व CM चन्नी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, मूसेवाला की तरह मारने की दी धमकी

Thu, 29 Feb 2024 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Feb 2024 11:22 PM IST
सार

गोल्डी बराड़ गिरोह के नाम से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। चन्नी ने डीजीपी गौरव यादव को शिकायत की है। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल से रंगदारी न देने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Extortion demand from former Punjab CM Charanjit Singh Channi
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अपराधी बेखौफ हैं। हालत यह है कि अब पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। चन्नी से विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा बताया है। रंगदारी न देने पर आरोपी ने चन्नी को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह ही जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने इस बारे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को शिकायत दी है। आरोपी ने जिस विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजे हैं, इसकी जानकारी डीजीपी को मुहैया करा दी है। चन्नी ने बताया कि उन्हें अलग-अलग विदेशी नंबर से लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी देने की धमकी दी जा रही है। अगर एक से दो दिन के अंदर रंगदारी नहीं दी तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई

चन्नी ने बताया कि पंजाब पुलिस को शिकायत दिए एक हफ्ते से अधिक हो गए हैं लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। चन्नी ने कहा कि मेरी पंजाब पुलिस से केवल यह मांग है कि मामले की जांच कर इसका पता लगाया जाए और आरोपी पर कार्रवाई की जाए। चन्नी ने कहा कि पंजाब में जब पूर्व मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। चन्नी ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर खुलेआम उद्योगपतियों, मंत्रियों, कलाकारों और लोगों से रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों पर नकेस नहीं कस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रही वारदातें

चन्नी ने कहा कि आए दिन प्रदेश में गैंगवार देखने को मिल रही है। आम जनता डर के माहौल में है। कहीं भी किसी पर गोलियां चला रही हैं। पुलिस इन अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा रही है। महिलाओं और बुजुर्गां से स्नैचिंग, रंगदारी, फिरौती और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed