फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   extent negligence Ambulance reached negative patient instead of positive

लापरवाही की हद...पॉजिटिव की बजाय निगेटिव मरीज को लेने पहुंच गई एंबुलेंस

Sun, 06 Sep 2020 12:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
extent negligence Ambulance reached negative patient instead of positive
अशोक कुमार और उनकी कोरोना रिपोर्ट।

कोरोना महामारी का खौफ लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग पर भी इस कदर हावी हो चुका है कि वे जल्दबाजी और डर के कारण अजीब-अजीब सी गलतियां कर रहे हैं। ऐसा ही वाकया शनिवार को हल्लोमाजरा निवासी 60 साल के अशोक कुमार के साथ घटा। अशोक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद जीएमएसएच- 16 की एंबुलेंस उन्हें लेने घर पहुंच गई।

विज्ञापन

 

काफी समझाने के बाद भी एंबुलेंस वाले नहीं माने तो अशोक के घरवालों ने उन्हें डांट कर वहां से भगाया। उनके घरवालों का कहना है कि एक तो कोरोना के नाम पर लोग वैसे ही डरे हुए हैं। उस पर झूठी रिपोर्ट को आधार बनाकर घर के सदस्य को लेने के लिए एंबुलेंस के आने से मोहल्ले में लोग शक की निगाह से देखने लगते हैं। वही इस बाबत ट्रांसपोर्ट के नोडल अधिकारी इसे सूचना समझने में गलती बता रहे हैं।

विज्ञापन


आंख का इलाज कराने गए थे अस्पताल
अशोक कुमार को पिछले कुछ दिनों से आंखों में परेशानी है। इसका इलाज कराने वह एक निजी अस्पताल में गए। जहां से उन्हें कोरोना की जांच के लिए जीएमसीएच- 32 में भेजा गया। अशोक ने बताया कि 2 सितंबर को उनका कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया था। 4 सितंबर को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल प्रशासन ने उनके पंजीकरण कार्ड पर निगेटिव रिपोर्ट की सूचना लिखकर उन्हें दे दी। इसके बाद वह घर चले आए। उनके घर लौटने के कुछ घंटे बाद ही एक एंबुलेंस दरवाजे पर आई और चालक उन्हें अस्पताल चलने को कहने लगा। अशोक और उनके घरवालों ने ड्राइवर को कई बार बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 

लेकिन ड्राइवर उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि उसके पास मैसेज आया है कि इस घर में एक कोरोना का मरीज है, जिसे तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचना है। लगभग 25 मिनट तक बहस करने के बाद भी जब ड्राइवर नहीं माना तो अशोक के घरवालों ने उसे डांट कर भगा दिया। बता दें कोरोना की कहीं भी जांच कराने के बाद उसकी रिपोर्ट जीएमएसएच- 16 में आती है और वही से दी जाती है।


31 एंबुलेंस 4 जोन
कोरोना के मरीजों के लिए जीएमएसएच- 16 के अंतर्गत 31 एंबुलेंस का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है। इसमें शहर को 4 जोन में बांटकर क्रमश: सेक्टर 16 सेक्टर, 22 सेक्टर, 45 और मनी माजरा में मरीजों को सुविधा दी जा रही है। एंबुलेंस में कोरोना से संक्रमण से बचाव के मानकों का प्रयोग करते हुए सारी व्यवस्था की गई है। इससे पॉजिटिव मरीज से एंबुलेंस के चालक और अन्य स्टाफ में संक्रमण का खतरा न रहे।

 

शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर काम किया जा रहा है। ऐसे में इस तरह की चूक हो सकती है, क्योंकि सभी एंबुलेंस चालकों को निर्देशित किया गया है कि मैसेज मिलने के बाद वो एक मिनट का भी विलंब न करें। ऐसे में मिली सूचना को कंफर्म करने का भी समय नहीं होता। - डॉ. संजीव, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज, कोविड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed