{"_id":"58f1df124f1c1bc342cf863f","slug":"explosion-in-garbage-shop-at-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर ब्लास्ट में 2 की मौत, तीन जख्मी, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर ब्लास्ट में 2 की मौत, तीन जख्मी, लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर के बहरामपुर रोड पर स्थित गांव बरनाला में एक कबाड़ी की दुकान में हुई धमाके की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दस वर्षीय बच्चे सहित 3 लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया।
उधर, पुलिस घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है। धमाके से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद से आसपास के लोग दहशत में हैं। दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। वहीं गुरदासपुर के एसएसपी बीएस विर्क, एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
बरनाला निवासी विजय कुमार की गांव से बाहर बनी बरनाला पुलिया के पास कबाड़ी की दुकान है। उसका आवास भी दुकान के ऊपरी हिस्से में है। शनिवार दोपहर विजय कुमार, उसका दस वर्षीय बेटा ध्रुव मसीह, चाचा का बेटा तरसेम मसीह, हरप्रीत सिंह हैपी तथा साजन पुत्र दैनियल मसीह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद कुछ ही देर में वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने किसी प्रकार घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाका होने के कारण पुलिस गंभीर
इस संबंध में एसएसपी गुरदासपुर बीएस विर्क ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से सटा क्षेत्र होने की वजह से मामले की गहनता से जांच की जा रही हैं। जबकि अभी तक धमाका के कारणों का पता नहीं चल सका।
अस्पताल में पहुंची शिक्षा मंत्री
धमाके की खबर मिलते ही सिविल अस्पताल में घायलों को हाल जानने के लिए शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी पहुंची। उन्होंने मृतक और घायलों के परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की। साथ ही अधिकारियों को घटना की जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मृतक और घायलों को उचित सरकारी सहायता दी जाएगी।