फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   expiry date Beer, five-star hotel, Chandigarh, Sector 35

फाइव स्टार होटल ने परोसी एक्सपायरी डेट की बीयर, बिजनेसमैन ने बुलाई पुलिस

Tue, 27 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
expiry date Beer, five-star hotel, Chandigarh, Sector 35
फाइव स्टार होटल ने परोसी एक्सपायरी डेट की बीयर - फोटो : Demo Pic
किट्टी पार्टी के दौरान सेक्टर-35 स्थित पांच सितारा होटल ने एक्सपायरी डेट की बीयर सर्व कर दी। पीने पर जब उसका टेस्ट कुछ अजीब लगा तो चैक करने पर पाया कि बीयर के इस्तेमाल करने की तारीख खत्म हो चुकी है। देर रात पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-36 के पुलिस स्टेशन में डीडीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसएचओ नसीब सिंह ने बताया कि सेक्टर-33 के रहने वाले व्यवसायी गुरपाल सिंह ढिल्लों ने पांच सितारा होटल में एक किट्टी पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान गुरपाल ने कोरोना बीयर का आर्डर दिया था। दो बीयर पीने के बाद उनको उसका स्वाद में कुछ गड़बड़ लगी और तबीयत खराब होने लगी तो गुरपाल सिंह ने बोतल पर लगे लेबल को चैक किया और पाया कि बीयर की एक्सपायरी डेट 17 सिंतबर 2016 को खत्म हो चुकी है। अब वो पीने लायक नहीं हैं, लेकिन फिर भी होटल ने उनको बीयर परोसी। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के मुताबिक जब ये देखकर गुरपाल ने होटल वालों से शिकायत की। जिस पर होटल ने उसको मामले की शिकायत न करने के एवज में फ्री बीयर देने का लालच भी दिया। गुरपाल ने देर रात को करीब 12 बजे 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। एसएचओ ने बताया कि होटल में पहुंचकर गुरपाल से मेडिकल कराने की भी बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक खाली बीयर की बोतल कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि होटल के बार का लाइसेंस कैंसिल करना या न करना एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग का काम है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में एक डीडीआर भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed