{"_id":"58fdd4884f1c1b3d588b4573","slug":"experts-tips-to-learn-safe-swimmingin-summer-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर बच्चे को स्विमिंग सिखाने की सोच रहे हैं, जरूर ध्यान रखें ये सभी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर बच्चे को स्विमिंग सिखाने की सोच रहे हैं, जरूर ध्यान रखें ये सभी बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियां शुरू हो गई हैं, अगर आप अपने बच्चे को स्विमिंग सिखाने की सोच रहे हैं तो इन सभी बातों का खास ध्यान रखें। वरना पछताना पड़ सकता है। वैसे तो स्वीमिंग का शौक पूरे साल रहता है, लेकिन गर्मियों में स्विमिंग सीखने वालों की तादाद खासी बढ़ जाती है। अप्रैल का महीना ही गर्मी लेकर आया है। पिछले कुछ दिन से पारा 40 के आसपास टिका है। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए स्वीमिंग पूल से बेहतर जगह और क्या हो सकती है।
कई लोग तो शौक के तौर पर तैराकी कर रहे हैं, लेकिन कई खिलाड़ी तो खुद को फिट रखने के लिए नियमित स्वीमिंग करते हैं। चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन के, पंजाब यूनिवर्सिटी के और कई अन्य प्राइवेट स्वीमिंग पूल हैं। इन दिनों बच्चे और अभिभावक स्वीमिंग पूल का आनंद उठा रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-23 स्थित आल वेदर स्वीमिंग पूल, प्रेस क्लब, चंडीगढ़ क्लब में स्वीमिंग शुरू हो चुकी है। यहां युवा, फैमिली वाले और कई तैराकी सीखने वाले स्वीमिंग का लुत्फ उठाने में लगे हैं।
लेक क्लब स्थित स्वीमिंग पूल सोमवार से शुरू होगा। वहीं सेक्टर-23 स्थित नर्सरी पूल में सफाई का टेंडर रद्द हो गया था। टेंडर दोबारा हुआ है। अब यह पूल इसी हफ्ते में खुल जाएगा। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल के प्रमुख कोच गुरचरण सिंह के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही तैराकी सीखने वालों की संख्या में इजाफा हो जाता हैं। स्वीमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे कि आप अपने आप फिट रखने के साथ-साथ दिमागी तौर पर भी फ्रेश रहते हैं।

नए सीखने वाले पूल में उतरने से पहले ये ध्यान रखें
स्विमिंग
- स्वीमिंग का इच्छुक व्यक्ति मेडिकल तौर फिट होना जरूरी है
- स्वीमिंग पूल में सफाई का ध्यान रखें
- स्वीमिंग शुरू करने से पहले शरीर के तापमान में तालमेल बैठाने के लिए शॉवर लेना जरूरी
- स्वीमिंग में जाने से पूर्व सनक्रीम लगाएं
- स्वीमिंग कॉस्टयूम के साथ पूल में उतारना
- पूल में लाइफ गार्ड और कोच की मौजूदगी में दाखिल हों