फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Practical examinations of MBBS Course postponed due to Corona Pandemic

कोरोनाः एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं नवंबर तक टलीं, बाकी की दिसंबर तक स्थगित

Fri, 02 Oct 2020 11:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations of MBBS Course postponed due to Corona Pandemic
MBBS Courses - फोटो : सोशल मीडिया
जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में नए सत्र को लेकर छात्रों द्वारा पूछे सवालों के जवाब में डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने कहा है कि संक्रमण से बचाव की व्यवस्था हर स्तर पर की जा रही है। छात्रों के प्रश्नों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर से एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को छोटे-छोटे बैच में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


एमसीआई के नियमों के मुताबिक, एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल्स और अंतिम प्रोफेशनल्स के भाग दो और तीन की प्रायोगिक परीक्षाएं नवंबर/दिसंबर तक हो जानी चाहिएं, पर इसे कोरोना के चलते अभी दिसंबर तक टाल दिया गया है। प्रथम प्रोफेशनल की प्रायोगिक परीक्षाएं नवंबर तक स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


दूसरे राज्य के छात्रों के क्वारंटीन होने के बारे में कॉलेज का कहना है कि पहले छात्र का टेस्ट किया जाएगा। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसे नवनिर्मित छात्रावास में रखा जाएगा। अब छात्रावास में साफ-सफाई करवाकर कमरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। संस्थान में आने वाले हर छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी छात्र में लक्षण मिलते हैं तो उसे आइसोलेशन करने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed