फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expensive studies in schools: contempt petition filed, hearing on monday

स्कूलों में महंगी पढ़ाई: अवमानना याचिका दायर, प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Expensive studies in schools: contempt petition filed, hearing on monday
कोर्ट - फोटो : file photo

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में स्कूलों में महंगी पढ़ाई के बोझ में दबे अभिभावकों की राहत के लिए अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। लिहाजा एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने सीओसीपी कंटेम्ट आफ कोर्ट पिटीशन दायर कर प्रशासन के लिए एक और परेशानी खड़ी कर दी है। सोमवार को चांदगोठिया की इस ‌पिटीशन पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। चांदगोठिया की यह याचिका हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूर हो गई है।

विज्ञापन


चांदगोठिया के मुताबिक अभी तक स्कूलों को प्रशासनिक स्तर पर जो नोटिस जारी किए जा रहे हैं, वे सिर्फ खानापूर्ति भर है। हकीकत यह है कि पंजाब और चंडीगढ़ में इस मनमानी पर काबू पाने के लिए शिक्षा विभाग की कोई रेग्यूलेटरी बाडी या सिस्टम नहीं है। जबकि हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली में नियम 134- ए है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 में 86 पेज के आर्डर में स्कूलों में शिक्षा के व्यापारीकरण को बंद करने के लिए रेग्यूलेटरी बाडी बनाने के निर्देश दिए थे। खासकर पंजाब और चंडीगढ़ को विशेष फोकस करके यह बात कही गई थी। ताजा हालात को देखते हुए चांदगोठिया ने बजाए नई याचिका दायर करने के सीओसीपी दायर की है। जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed