{"_id":"5866b9a44f1c1b425ceece1c","slug":"expensive-delivery-in-chandigarh-comparing-to-haryana-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-पंजाब से चंडीगढ़ में महंगी डिलीवरी, देखिए कितने का फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-पंजाब से चंडीगढ़ में महंगी डिलीवरी, देखिए कितने का फर्क
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
GMSH 16 Chandigarh
- फोटो : File Photo
शहर के सरकारी अस्पतालों में पंजाब और हरियाणा की तुलना में एक डिलीवरी पर औसतन 500 से 800 रुपये ज्यादा खर्च होते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक चंडीगढ़ में प्रति डिलीवरी 2357 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं पंजाब में यह खर्च 1890 रुपये और हरियाणा में 1503 रुपये है।
हालांकि सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी मुफ्त है, मगर जानकारी के अभाव में प्रसूता और उनके परिजनों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी अस्पतालों की ओर से निशुल्क एंबुलेंस सेवा दी जाती है, लेकिन जानकारी न होने की वजह से परिजन प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का सहारा लेते है और इसके बदले में मोटा किराया भी देते हैं। डिलीवरी के दौरान जटिलता आने पर भी खर्च बढ़ता है।
किस राज्य में प्रति डिलीवरी कितना खर्च
राज्य शहरी ग्रामीण औसत खर्च
पंजाब 1500 2000 1890
हरियाणा 2300 1104 1503
चंडीगढ़ 2357 -

Trending Videos
प्राइवेट में तो 15 गुना ज्यादा खर्च
GMCH 32 New Building
- फोटो : File Photo
प्राइवेट में तो 15 गुना ज्यादा खर्च
सरकारी अस्पतालों के मुकाबले चंडीगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों में डिलीवरी 15 गुना महंगी है। नार्मल डिलीवरी में करीब 30 से 50 हजार रुपये का खर्च आता है, जबकि सीजेरियन ऑपरेशन में 75 हजार से लेकर एक लाख रुपये का खर्च आता है। जानकार कहते हैं कि सरकार को हेल्थ सेक्टर में खासकर जननी योजनाओं पर और ज्यादा फोकस करना होगा। इससे औसत डिलीवरी पर खर्च और कम हो सकता है।
देखा जाए तो डिलीवरी पर खर्चे कम हुए हैं। पहले काफी ज्यादा खर्च आता था। आप कह सकते हैं कि सरकार सिर्फ इसी मोर्चे पर सफल हुई है। इसके उलट बाकी बीमारियों के खर्चे बढ़ रहे हैं।
- डॉ. शंकर प्रिंजा, एक्सपर्ट हेल्थ इकॉनॉमिक्स, पीजीआई