फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Leader Bhagwant Mann most favorite face of CM post in survey in Punjab

Punjab Exit Poll: भगवंत मान सीएम पद के सबसे पसंदीदा चेहरा, चन्नी को 30 तो सिद्धू को मिला छह फीसदी का साथ, कैप्टन की घटी 'साख'

Mon, 07 Mar 2022 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Mar 2022 09:34 PM IST
सार

हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था ने पंजाब में 2500 लोगों के सैंपल सर्वे के आधार पर अनुमान लगाया है कि आप को पहली बार प्रदेश की 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 से 66 सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
AAP Leader Bhagwant Mann most favorite face of CM post in survey in Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में वे किसे पसंद करते हैं? इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों ने आप के भगवंत मान को अपनी पसंद बताया, जबकि 30 फीसदी लोग कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। 20 फीसदी लोगों ने शिअद के सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर केवल 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को 6 फीसदी लोगों ने।

विज्ञापन


सर्वे में आप के हाथ पंजाब की सत्ता
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे इस बार लीक से हटकर आने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को चुनाव पूर्व सर्वे में ज्यादातर सर्वे करने वाली संस्थाओं ने सूबे की सत्ता आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों में जाने के संकेत दिए हैं। वैसे सर्वे करने वाली संस्था ने यह भी साफ कर दिया है कि सर्वेक्षण में सीटों के अनुमान और वोट शेयर में 5 फीसदी की वृद्धि या कमी हो सकती है।
विज्ञापन


हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था ने पंजाब में 2500 लोगों के सैंपल सर्वे के आधार पर अनुमान लगाया है कि आप को पहली बार प्रदेश की 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 से 66 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस का ग्राफ गिरकर 23 से 28 सीट पर सिमट सकता है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रदर्शन में सुधार के संकेत देते हुए अनुमान लगाया गया है कि उसे 17 से 21 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को इस बार 2-6 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार आप कांग्रेस के मुकाबले 40 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे आगे रहेगी। वहीं कांग्रेस 30 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे और शिअद 20 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर आंकी गई है। भाजपा और उसके गठबंधन को 8 फीसदी जबकि अन्य को 2 फीसदी वोट मिल सकते हैं।


2017 के विधानसभा चुनाव में आप को 23 फीसदी वोट मिले थे, जिसमें इस बार 17 फीसदी का इजाफा होता दिखाई दे रहा है, वहीं कांग्रेस का वोट शेयर पिछले चुनाव के 38.5 से घटकर 30 फीसदी पर आ रहा है। पीपुल्स पल्स की ओर से पंजाब में उक्त सर्वे 23 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed