{"_id":"62262cbeaf1e171c9e7445ee","slug":"exit-poll-punjab-2022-live-updates-assembly-election-results-prediction-2022-exit-polls-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Exit Poll: भगवंत मान सीएम पद के सबसे पसंदीदा चेहरा, चन्नी को 30 तो सिद्धू को मिला छह फीसदी का साथ, कैप्टन की घटी 'साख'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Exit Poll: भगवंत मान सीएम पद के सबसे पसंदीदा चेहरा, चन्नी को 30 तो सिद्धू को मिला छह फीसदी का साथ, कैप्टन की घटी 'साख'
Mon, 07 Mar 2022 09:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:34 PM IST
सार
हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था ने पंजाब में 2500 लोगों के सैंपल सर्वे के आधार पर अनुमान लगाया है कि आप को पहली बार प्रदेश की 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 से 66 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में वे किसे पसंद करते हैं? इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों ने आप के भगवंत मान को अपनी पसंद बताया, जबकि 30 फीसदी लोग कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। 20 फीसदी लोगों ने शिअद के सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर केवल 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को 6 फीसदी लोगों ने।
विज्ञापन
सर्वे में आप के हाथ पंजाब की सत्ता
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे इस बार लीक से हटकर आने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को चुनाव पूर्व सर्वे में ज्यादातर सर्वे करने वाली संस्थाओं ने सूबे की सत्ता आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों में जाने के संकेत दिए हैं। वैसे सर्वे करने वाली संस्था ने यह भी साफ कर दिया है कि सर्वेक्षण में सीटों के अनुमान और वोट शेयर में 5 फीसदी की वृद्धि या कमी हो सकती है।
विज्ञापन
हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था ने पंजाब में 2500 लोगों के सैंपल सर्वे के आधार पर अनुमान लगाया है कि आप को पहली बार प्रदेश की 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 से 66 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस का ग्राफ गिरकर 23 से 28 सीट पर सिमट सकता है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रदर्शन में सुधार के संकेत देते हुए अनुमान लगाया गया है कि उसे 17 से 21 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को इस बार 2-6 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
इस प्रकार आप कांग्रेस के मुकाबले 40 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे आगे रहेगी। वहीं कांग्रेस 30 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे और शिअद 20 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर आंकी गई है। भाजपा और उसके गठबंधन को 8 फीसदी जबकि अन्य को 2 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव में आप को 23 फीसदी वोट मिले थे, जिसमें इस बार 17 फीसदी का इजाफा होता दिखाई दे रहा है, वहीं कांग्रेस का वोट शेयर पिछले चुनाव के 38.5 से घटकर 30 फीसदी पर आ रहा है। पीपुल्स पल्स की ओर से पंजाब में उक्त सर्वे 23 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया है।