{"_id":"6ae8ee16305c0e2ea6090bd0","slug":"exhibition-on-the-1984-sikh-massacre-held-at-pus-student-centre-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1165728-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू के स्टूडेंट सेंटर में 1984 के सिख नरसंहार पर लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू के स्टूडेंट सेंटर में 1984 के सिख नरसंहार पर लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक हुई घटनाओं और उनके सामाजिक प्रभावों से कराया अवगत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में छात्र संगठन साखी की ओर से 1984 के सिख नरसंहार पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को 31 अक्तूबर से 3 नवंबर 1984 के बीच दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं के बारे में जागरूक करना था।
प्रदर्शनी में सिख समुदाय के साथ हुई हिंसा, जान-माल के नुकसान और उस दौरान लोगों के संघर्ष से जुड़ी जानकारी साझा की गई। साथ ही बताया गया कि इन घटनाओं का प्रभाव आज भी समाज में किस तरह दिखाई देता है। विद्यार्थियों को घटनाओं के ऐतिहासिक और सामाजिक पहलुओं से भी परिचित कराया गया। इस दौरान विभिन्न छात्र संगठनों ने विषय पर चर्चा की।
कई छात्र संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
प्रदर्शनी में आने वाले विद्यार्थियों को संगठन साखी के सदस्यों की ओर से तैयार पुस्तिका भी वितरित की गई। इसमें 1984 की घटनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई थी। कार्यक्रम में लखवीर सिंह कोटला, परमजीत सिंह जौहल, जगदीप सिंह कंसाला, जगदेव सिंह मलोआ, आइसा से अजयकरण सिंह, सत्थ से दर्शप्रीत सिंह, एसएफएस से करण और सोपू से रंजनदीप सिंह मौजूद रहे।