फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exclusive conversation with Haryana Sports Minister Sandeep Singh

सप्ताह का साक्षात्कार: मंत्री संदीप सिंह बोले- मोबाइल पर गेम खेलने वाले बच्चों को खेल के मैदान तक ले जाऊंगा

Mon, 26 Dec 2022 11:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

सप्ताह के साक्षात्कार में इस बार अमर उजाला ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह से विशेष बातचीत की है। खेल को लेकर अपनी व सरकार की प्राथमिकताओं पर सिंह ने अपनी बात रखी। खेल मंत्री से बातचीत की है हमारे संवाददाता सोम दत्त शर्मा ने...

विज्ञापन
Exclusive conversation with Haryana Sports Minister Sandeep Singh
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

संघर्ष के सहारे मुकाम हासिल करने वाले हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं। मोबाइल पर गेम खेलने वाले बच्चों को अब वे खेल के मैदान तक लेकर आएंगे। यह काम आसान नहीं है लेकिन अगर वे मोबाइल की दुनिया से बच्चों को बाहर निकालने में सफल होते हैं तो हरियाणा के असली सूरमा कहलाएंगे। खेल को लेकर उनकी अनेक प्राथमिकताएं हैं, उनकी कार्यप्रणाली को लेकर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं लेकिन फ्लिकर सिंह के नाम से मशहूर संदीप खेल की तरह राजनीति के मैदान में भी बोलने के बजाय काम करने में अधिक विश्वास रखते हैं। हरियाणा में खेल व खिलाड़ियों को लेकर क्या है उनके व सरकार के एजेंडे में, क्या चुनौतियां व अवसर होंगे... इन सभी मुद्दों पर अमर उजाला के संवाददाता सोम दत्त शर्मा ने उनसे विस्तृत बातचीत की...

विज्ञापन


सवाल: हरियाणा में खेल की बुनियाद आप मजबूत करना चाहते हैं, कैसे ?
जवाब: हमने संकल्प लिया है कि मोबाइल पर गेम खेलन वाले 50 हजार बच्चों को खेल के मैदान तक लेकर जाएंगे। इसी कड़ी में हम फरवरी 2023 में इस उम्र के बच्चों के लिए बड़ा खेल आयोजन कराने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग और खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से तीन दिन तक होने वाले इस आयोजन में हजारों बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह एक शुरुआत होगी, इसके बाद लगातार इन बच्चों को स्टेडियम में बुलाने को लेकर पूरी योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सवाल: नए बच्चों को मैदान तक लाने की तो तैयारी है लेकिन विभाग के पास कोच ही नहीं है, तो कैसे आपकी योजना सफल होगी?
जवाब: सभी जिलों से कोच के पदों की डिमांड ले ली है। जल्द ही विभाग में 202 कोच भर्ती किए जाएंगे। इसमें सभी खेलों के कोच शामिल होंगे। नए साल में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों में आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ी है, इसे रोकने की क्या योजना है?
जवाब: खेल और खिलाड़ी दोनों ही अनुशासन से चलते हैं। जहां अनुशासन नहीं वहां खिलाड़ी खत्म हो जाता है। हमारी योजना है कि खिलाड़ियों को अपराध की दुनिया से दूर रखने के लिए मेंटल हेल्थ कोच रखे जाएंगे। ये कोच लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में रहेंगे और उनकी मनोदशा पढ़कर सही रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

सवाल: कोई बड़ा और नया स्टेडियम बनाने की योजना है?
जवाब: पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बहुत काम हुआ है। अब रोहतक के स्टेडियम पर काम चल रहा है। इसके अलावा, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद और गुरुग्राम के स्टेडियम में सुधार किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक नए खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।

सवाल: जख्मी खिलाड़ियों के लिए सरकार क्या कर रही है?
पंचकूला में स्पोर्ट्स इंजरी पुनर्वास केंद्र स्थापित हो चुका है। इसके बाद प्रदेश में चार और ऐसे ही केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि ये केंद्र हरियाणा की चारों दिशाओं में स्थापित हों, ताकि किसी भी जिले के खिलाड़ी को अधिक दूर न जाना पड़े।

सवाल: खेल प्रतियोगिताओं में व्यवस्थाएं नहीं होतीं, इसे कैसे सुधारेंगे?
जवाब: जिला खेल अधिकारी के पास कई तरह के काम होते हैं। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैनेजर रखे जाएंगे। सभी 22 जिलों में यह प्रतियोगिताओं के पुख्ता प्रबंध करेंगे।

सवाल: अखाड़ों को रजिस्टर्ड करने की योजना का क्या हुआ?
जवाब: इसको लेकर अखाड़ा संचालक और कई बड़े पहलवान मुझसे मिले थे। इस पर मंथन चल रहा है। खिलाड़ियों के हित को देखते हुए जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

सवाल: नए स्टेडियम खोलने के लिए क्या पैमाने हैं?
जवाब: पहले राजनीतिक तौर पर स्टेडियम बनाए जाते थे लेकिन हमने इस परंपरा को बदला है। हम खिलाड़ी को स्टेडियम और स्टेडियम को खिलाड़ी देने की योजना पर काम कर रहे हैं। जिओ मैपिंग के आधार पर नए स्टेडियम और खेल दिए जा रहे हैं, जहां पर जिस खेल की रुचि होती है, उसी हिसाब से वहां पर खेल दिए जा रहे है।

सवाल : फर्जी खेल एसोसिएशन पर कैसे रोक लगाएंगे?
जवाब: सबसे पहले तो खिलाड़ियों को ही ऐसे संगठनों से बचना चाहिए। दूसरा, सरकार भी ऐसे संगठनों पर नजर रखती है। एक ही खेल की दो-दो एसोसिएशन होने से खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ता है। एसोसिएशन को भी खुद सोचना चाहिए कि वह खिलाड़ियों के नुकसान के बजाय भलाई में काम करें।

सवाल: नए साल में हरियाणा के खिलाड़ियों को क्या तोहफा मिलेगा
जवाब: नए साल में हरियाणा खेल अकादमी की सौगात दी जाएगी। पंचकूला में 200 खिलाड़ियों के लिए छात्रावास तैयार किया जाएगा। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी और उच्च प्रशिक्षकों के साथ रहकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed