फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise Department seized two bookstores, records seized

एक्साइज डिपार्टमेंट का दो बुक स्टोर्स पर छापा, रिकार्ड जब्त किए

Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Excise Department seized two bookstores, records seized
- फोटो : Demo Pic
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की टीम ने बुधवार को सेक्टर-19 स्थित मनचंदा बुक स्टोर और सेक्टर-22 के पॉपुलर बुक स्टोर पर रेड की। इस दौरान टीम ने दोनों बुक स्टोर का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। रिकॉर्ड का सही मिलान नहीं होने पर स्टोर पर पेनल्टी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


एक्साइज डिपार्टमेंट ने एसडीएम की जांच के बाद यह छोपमारी की है। एसडीएम ईस्ट डा. तपस्या राघव ने मंगलवार को इन दोनों स्टोर पर रेड की थी। जिसमें दोनों स्टोर के गोदामों में बुक्स का जो स्टॉक मिला था उसमें काफी किताबें ऐसी मिलीं जिन पर कई निजी स्कूलों का नाम मिला था। इस कार्रवाई के बाद एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को भेज दी थी। निजी स्कूलों पर प्राइवेट बुक सेलर्स के साथ मिलकर अभिभावकों से महंगी किताबों के बदले मोटी रकम वसूलने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन

 तमाम आदेशों के बाद भी प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी की किताबें लगाने को तैयार नहीं हैं।

कुछ स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर बुक्स की लिस्ट अपलोड करने का ड्रामा तो किया लेकिन पढ़ाई प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी बुक्स ही जाती हैं। चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन की शिकायत पर एसडीएम ईस्ट ने यह छापेमारी की थी। इस दौरान रेजिडेंशियल एरिया में कोठी को गोदाम में बदलने का मामला भी सामने आया था। इस गोदाम में ही बुक स्टोर स्कूलों के नाम छपी प्राइवेट पब्लिशर्स की बुक्स रखी जाती थीं। एसडीएम की कार्रवाई के बाद ही बुधवार को एक्साइज डिपार्टमेंट भी हरकत में आया। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर रविंद्र कौशिक ने बताया कि मनचंदा और पॉपुलर बुक स्टोर का रिकॉर्ड जब्त किया गया है। रिकार्ड को स्टॉक से मिलाया जाएगा। कुछ गड़बड़ मिलने पर ही पेनल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed