{"_id":"5bd2a0afbdec2269812a8bd4","slug":"excise-department-raid-in-five-star-hotel-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः होटल जेडब्ल्यू मैरियट में एक्साइज डिपार्टमेंट का छापा, डॉक्यूमेंट्स सील, मिली थी ये शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः होटल जेडब्ल्यू मैरियट में एक्साइज डिपार्टमेंट का छापा, डॉक्यूमेंट्स सील, मिली थी ये शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
होटल जेडब्ल्यू मैरियट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ स्थित फाइव स्टार होटल होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शराब परोसने के नाम पर आम लोगों को खुलेआम लूटा जा रहा था। शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया गया। यूटी प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने सेक्टर-35 स्थित इस होटल का औचक निरीक्षण किया। डिपार्टमेंट की टीम ने होटल में संबंधित डॉक्यूमेंटस देखे और पूछताछ की। टीम के अफसरों ने होटल से कई डॉक्यूमेंट्स और फाइल सील कर कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। अफसरों ने बताया कि एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जितेंद्र यादव को होटल में अधिक टैक्स वसूली को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई है।
इस संदर्भ में एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि कस्टमर की मिली शिकायत के बाद टीमों ने होटल में छापा मारा। वहां से कुछ डॉक्यूमेंट्स जब्त किए गए हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूटी प्रशासन को शिकायत मिली थी कि होटल जेडब्ल्यू मैरियट में खाने और लिकर का बिल एक साथ लिया जा रहा है। बताया गया कि खाना खाने पहुंचे एक कस्टमर की इसको लेकर वहां के प्रबंधन से बहस हुई थी कि जीएसटी और वैट एक बिल में कैसे लगाया जा रहा है।
इसके बाद कस्टम ने शिकायत एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में की। कमिश्नर ने इस पर टीम बनाकर होटल में जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद वीरवार को ईटीओ आरएल चुग और ईटीओ संदीप मदान दो इंस्पेक्टर के साथ होटल पहुंचे और वहां पर डॉक्यूमेंट्स चेक किए। टैक्स में हेराफेरी को वैरीफाई करने के लिए कुछ फाइलें भी टीम ने अपने साथ ली है। वहीं टीम ने वहां के अफसरों से भी एक बिल पर दो टैक्स कैसे वसूले जा रहे हैं। इसको लेकर पूछताछ की। टीम के अफसर ने बताया कि एक टैक्स नंबर पर जीएसटी और वैट कैसे लिया जा रहा है इसको लेकर वहां पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
शराब परोसने में वसूला जा रहा था अधिक पैसा
इस संदर्भ में जिला कंज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जग्गा ने बताया कि उन्हें लंबे अरसे से होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शराब परोसने के नाम पर अवैध तरीके पैसे वसूले जा रहे हैं। इसकी शिकायत मैंने ही यूटी प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से की थी। उन्होंने बताया कि आम लोगों किस तरह से लूटा जा रहा है। इसका एक उदाहरण है यह होटल। उन्होंने बताया कि भोजन पर कर की दर 18 प्रतिशत जीएसटी (75 सौ से अधिक का आवास शुल्क होने के नाते) और अल्कोहल के लिए वैट की दर 12.5 प्रतिशत है। दो विधियों की उपयोगिता को देखते हुए संगठनों को दो बिल जारी करने के लिए बाध्य किया जाता है।