फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise Department has formulated a new policy for wine shop

ठेके के लिए एक्साइज विभाग की नई पॉलिसी

Sat, 15 Mar 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Excise Department has formulated a new policy for wine shop

शहर में अब ग्रीन बैल्ट, खुले स्थान और नेशनल हाईवे पर कोई भी ठेका नजर नहीं आएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा लोहे के शेडों की अपेक्षा पक्की दुकानों में ही ठेके चलेंगे। कर एवं आबकारी विभाग ने इस बारे में नई पॉलिसी तैयार कर ली है।

साल 2014-15 के लिए होने वाले ठेकों का ड्रॉ भी नई पॉलिसी के मुताबिक होंगे। इसके लिए पूरे जिले को विभिन्न जोन में बांटा गया है। उसी के मुताबिक ठेकों के लिए आवेदन फीस रखी गई है।


जानकारी के मुताबिक एक्साइज विभाग ने इसी महीने ठेकों के लिए ड्रॉ की योजना बनाई है। इतना ही नहीं जिन स्थानों पर इस बार ठेके खुलेंगे।

उनकी निशानदेही का काम भी पूरा कर लिया गया है। मोहाली शहर को तीन जोन में बांटा गया है। जबकि बनूड़ में एक ही जोन बनाया गया है।

खरड़ में दो, कुराली और नयागांव में एक जोन बनाया गए हैं। इसी तरह जीरकपुर में दो, डेराबस्सी में एक, लालड़ू में एक ग्रुप बनाया गया।

शेष ग्रामीण एरिया को बिल्कुल अलग रखा गया है।  शुक्रवार को ठेकों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि थी। इस दौरान कई ठेकेदारों ने अपनी किस्मत आजमाई।

ठेकों के लिए ऑनलाइन एवं बैंकों के माध्यम से आवेदन की कार्रवाई चली। जिन ठेकेदारों ने आवेदन किया है। उनके दस्तावेजों की अब चेकिंग होगी। इसके बाद 22 मार्च को ठेकों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर बनाई गई नई पॉलिसी
एक्साइज विभाग द्वारा नई पॉलिसी हाईकोर्ट के आदेश पर बनाई है। कोर्ट ने ठेकों को हाईवे एवं ग्रीन बैल्ट से हटाने की हिदायत विभाग को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed