फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excellent performance of Punjab universities in Khelo India University Games

Khelo India University Games: पंजाब के विश्वविद्यालयों का जलवा, पहले, दूसरे और चौथे स्थान पर कब्जा

Sun, 04 Jun 2023 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बीती शाम संपन्न हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पदक सूची में प्रथम स्थान पर आई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक जीते।

विज्ञापन
Excellent performance of Punjab universities in Khelo India University Games
- फोटो : khelo india university games

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब के विश्वविद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। अंतिम पदक सूची में पहले पांच स्थानों में पंजाब की चार यूनिवर्सिटी ने कब्जा किया। इनमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ओवरऑल चैंपियन रही जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर उपविजेता रही। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने चौथा और गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने पांचवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

पंजाब के खेल मंत्री ने दी बधाई

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस उपलब्धि के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों और यूनिवर्सिटी को बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों, यूनिवर्सिटी और खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को दिया। मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बनाने के प्रयासों में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेडां वतन पंजाब दीया के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने जीते 26 स्वर्ण पदक

उत्तर प्रदेश में बीती शाम संपन्न हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पदक सूची में प्रथम स्थान पर आई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक जीते। इसी तरह दूसरे नंबर पर आने वाली गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने 24 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य मेडल के साथ कुल 68 मेडल जीते, चौथे नंबर पर आने वाली पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने कुल 34 मेडल जीते हैं। इनमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक है। पांचवें स्थान पर आने वाली गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने 9 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ कुल 28 मेडल जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed