फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examinations will be offline in PU only, examination postponed due to corona case in one department

पीयू में ऑफलाइन ही होगी परीक्षाएं, एक विभाग में कोरोना केस के कारण स्थगित की परीक्षा

Tue, 28 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Examinations will be offline in PU only, examination postponed due to corona case in one department
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित करवाई जाएंगी। एक दिन पहले यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में दो छात्रों के कोरोना संक्रमित होने पर उनकी परीक्षाएं एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद छात्रों में असमंजस थी कि आगामी दिनों में विभागों की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी या कोई बदलाव होगा।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस डॉ. रेणु विग ने बताया कि विभागों की तरफ से कोरोना को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है इसलिए पंजाब यूनिवर्सिटी के परीक्षाओं और अन्य कार्यों के शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में कोरोना महामारी के पश्चात दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। यूनिवर्सिटी के विभागों की ओर से छात्रों को कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed