फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examination will be held on April 10 for the recruitment of 1252 doctors in Haryana

हरियाणा: 1252 डॉक्टरों की भर्ती के लिए 10 अप्रैल को होगी परीक्षा, परीक्षा पैटर्न जारी

Wed, 30 Mar 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 12:34 AM IST
सार

पहले 981 पदों पर भर्ती होनी थी, अब नए खाली हुए पदों को भी जोड़ा गया है। 8 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Examination will be held on April 10 for the recruitment of 1252 doctors in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में होने वाली 1252 डॉक्टरों की भर्ती के लिए पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय रोहतक ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी और 18 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाएगा। 31 मई तक स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवाया जा सकेगा।

विज्ञापन

 

गौर हो कि पहले यह भर्ती 981 पदों पर होनी थी। हाल ही में चिकित्सा अधिकारियों की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने से डॉक्टरों के पद खाली हो गए। इसके चलते विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के खाली पदों की संख्या 1252 हो गई।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत 3741 पदों पर 2557 डॉक्टर काम कर रहे हैं। सरकार ने खाली हुए और पदों को भी इसमें जोड़ लिया है और अब 1252 पदों के लिए परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा परीक्षा का पैटर्न
विश्वविद्यालय ने परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी बताया है। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। प्री-क्लिनिक विषय (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बॉयोकेमिस्ट्री) 10 नंबर, पैरा-क्लिनिक विषय (माइक्त्रसेबॉयोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिंक दावा) 10 नंबर, नैदानिक विषय (सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा और वीडी, रेडियोडॉग्नोसिस, छाती और टीबी, नेत्र विज्ञान, ईएनटी) 50 नंबर, व्यावहारिक पहलुओं पर जोर देने के साथ सामुदायिक चिकित्सा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम विषय पर 20 नंबर, सामान्य जागरूकता पर 10 नंबर के प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed