फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ex mla pension, chief minister, mahohar lal khattar, highcourt, haryana

पूर्व विधायकों की पेंशन पर जल्द फैसला लें सीएस: हाईकोर्ट

Wed, 10 Feb 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
ex mla pension, chief minister, mahohar lal khattar, highcourt, haryana

हरियाणा में पूर्व विधायकों की पेंशन की लिमिट सिटिंग विधायक के वेतन के समान करने की मांग को लेकर दिए गए मांग पत्र पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को मामले का तेजी से निपटारा करने को कहा है।

विज्ञापन


एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने मांग पत्र में आरोप लगाया था कि पेंशन राशि की अधिकतम सीमा तय न होने के चलते कई पूर्व विधायक सिटिंग विधायकों के वेतन और भत्तों से कहीं अधिक पेंशन हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह मांग पत्र दिसंबर 2015 में मुख्य सचिव को दिया गया था, लेकिन कोई निर्णय न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग पत्र पर जल्द निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जस्टिस एसके मित्तल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव को तेजी से निपटारा करने का निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि कुछ पूर्व विधायक एक लाख 55 हजार रुपये से अधिक पेंशन हासिल कर रहे हैं। सिटिंग विधायक के वेतन और सभी भत्ते मिलाकर भी एक लाख 55 हजार रुपये बनता है।


मांग की गई थी कि पेंशन की सीमा सिटिंग विधायक के वेतन और भत्तों के समान की जानी चाहिए। यह भी कहा था कि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसके अंतिम वेतन से अधिक पेंशन नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed