{"_id":"c1d3ede0733f2daefcf408eaf3952499","slug":"ex-mla-arvind-khanna-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वर्कर साथ हैं, अब कांग्रेस से त्यागपत्र नहीं दूंगा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वर्कर साथ हैं, अब कांग्रेस से त्यागपत्र नहीं दूंगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पद से त्यागपत्र देने के बाद स्पीकर के समक्ष खुद हाजिर नहीं होने वाले धूरी से कांग्रेसी विधायक अरविंद खन्ना ने तमाम अटकलों को विराम देते कहा कि वे जिस पार्टी (कांग्रेस) के साथ पहले खडे़ थे उसी के साथ आज भी खडे़ हैं और वे त्यागपत्र भी नहीं देंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्पीकर के समक्ष हाजिर नहीं होने के कारण खन्ना का त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया था। शुक्रवार को यहां कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते विधायक खन्ना ने कहा कि त्यागपत्र देने के बाद वे विदेश चले गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान संगरूर व बरनाला जिले के कांग्रेसी वर्करों ने उनपर त्यागपत्र नहीं देने का दबाव बनाया। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा। लिहाजा वर्करों की भावनाओं की कद्र करते हुए वे इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन
हरियाणा की अलग गुरुद्वारा कमेटी जायज
हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी को जायज ठहराते उन्होंने कहा कि अकाली दल की इस पर आपत्ति गलत है। दिल्ली में अलग कमेटी बनाने को लेकर अकाली दल ने खुद मोरचा लगाया था। खन्ना ने अकाली भाजपा सरकार की आलोचना करते कहा कि नए टैक्स लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर संजय गोयल, मनीष सोनी, घनशाम कंसल, अजैब सग्गू, सूबेदार दर्शन सिंह आदि थे।