{"_id":"58aee2e04f1c1b2b69b25d18","slug":"ex-minister-sikandar-singh-maluka-terminated-from-panth-by-sarbat-khalsa-jathedar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कैबिनेट मंत्री मलूका किए गए पंथ से निष्कासित, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कैबिनेट मंत्री मलूका किए गए पंथ से निष्कासित, जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
मलूका ने जोड़ा घर व लंगर घर की सेवा की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरबत खालसा के मनोनीत जत्थेदारों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को पंथ से निष्कासित कर दिया है। साथ ही डेरा समर्थन मामले में कमेटी बना दी है। वीरवार को सरबत खालसा के नामित जत्थेदारों में से कार्यकारी जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरबत खालसा ने श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले को मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिकंदर सिंह मलूका को माफी दिलाने में सियासती हाथ है।
सरबत खालसा इस मामले में किसी पर रहम नहीं कर सकता। सिकंदर सिंह मलूका को सिख पंथ से निष्कासित किया जाता है। साथ ही डेरा (बाबा राम रहीम) से समर्थन मांगने वाले सिख नेताओं की लिस्ट बनाने के लिए तीन सदस्यों की टीम बनाई जाती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पर आरोप है कि रामपुरा फूल में चुनावी कार्यालय खोलते समय उन्होंने अरदास तोड़ मरोड़कर की थी। इसके एवज में श्री अकाल तख्त साहिब ने उनपर धार्मिक व आर्थिक दंड लगाया था।

माफी मांगते हुए पिछले माह पूरी कर ली थी सजा
अकाल तख्त पर पेश हुए मंत्री सिकंदर सिंह मलूका
मलूका ने श्री अकाल तख्त से माफी मांगते हुए अपनी सजा पूरी पिछले माह पूरी कर ली थी लेकिन सरबत खालसा ने उन्हें पंथ का दोषी करार देते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है। सरबत खालसा ने तीन सदस्यों की टीम (सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह सहोली व बहादुर सिंह) बनाई है जो डेरा विवाद को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी।
यह टीम डेरा से किन-किन सिख नेताओं ने समर्थन मांगा उसकी लिस्ट तैयार करेगी। इस लिस्ट पर सरबत खालसा अपना फैसला सुनाएगी। सरबत खालसा ने सतनाम सिंह भाई रूपा, सतनाम सिंह व मेजर सिंह को भी सिख पंथ से निष्कासित किया है। इन तीनों पर सिख धर्म के विपरीत कार्य करने का आरोप है। सरबत खालसा ने श्री अकाल तख्त साहिब से डेरा विवाद में बरती जा रही नरमी का नोटिस लेते हुए कहा कि सब सियासत का खेल है।
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव से पहले डेरा से वोट मांगने वाले सिख नेताओं की लिस्ट एसजीपीसी जानबूझकर छिपा रही है। सवाल एसजीपीसी के लिए पंथ का नहीं बल्कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव का है।