फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   EX DGP of Punjab got Interim Bail from Supreme Court

पंजाब के पूर्व डीजीपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हत्या के मामले में मिली अंतरिम जमानत 

Thu, 03 Dec 2020 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
EX DGP of Punjab got Interim Bail from Supreme Court
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। 1991 के एक जूनियर इंजीनियर की हत्या से जुड़े मामले में डीजीपी सैनी को गुरुवार को अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी।  

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत के डीजीपी सैनी के अनुरोध को खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ सैनी सुप्रीम कोर्ट गए थे। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर.सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की एक पीठ ने डीजीपी की अपील को स्वीकार कर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। 
विज्ञापन



शीर्ष अदालत ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया कि एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही धनराशि के दो जमानती बांड भरने के बाद डीजीपी को जमानत पर रिहा कर दे। सुप्रीम कोर्ट ने आठ सितंबर को सैनी के, बलवंत सिंह मुल्तानी की कथित हत्या के मामले में अग्रिम जमानत सहित दो आवेदन खारिज कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 साल पहले सीनियर आईएएस के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी के गायब होने के मामले में जालंधर में रहने वाले उसके रिश्तेदार पलविन्दर सिंह मुल्तानी की शिकायत पर डीजीपी सैनी और छह अन्य के खिलाफ मई में मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed