फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex CM Parkash Singh Badal on SYL Controversy

SYL: 'अपने स्टेंड पर कायम अकाली दल, किसी हालत में नहीं देंगे पानी'

Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Ex CM Parkash Singh Badal on SYL Controversy
Ex CM Parkash Singh Badal
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नेे कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल आज भी अपने स्टेंड पर कायम है। सूबे के पानी को किसी भी हालत में बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। शिअद-भाजपा गठबंधन के कार्यकाल में भी पानी के मुद्दे पर लड़ाई चलती रही थी। अभी भी पार्टी सूबे के पानी की रक्षा के लिए लड़ाई को तैयार है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने यह बात वीरवार को लंबी हलके के गांवों में दौरे दौरान प्रेसवार्ता में कही। वह हलके के गांव लंबी, मान व माहूआणा में लोगों के सुख-दुख में शरीक होने पहुंचे थे। उन्होंने किसानों की ओर से की जा रही खुदकुशियों पर चिंता जाहिर करते मौजूदा सरकार से इस मसले का उचित हल करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों का खेती पर खर्च तो ज्यादा हो रहा है, मगर आमदन कम है। ऐसे में किसान खुदकुशियों के राह चल रहे हैं, जो चिंता की बात है। सरकार को किसानों को खुदकुशियां करने से रोकने के लिए इस मामले में उचित हल निकालना चाहिए। इस दौरान ओएसडी बलकरन सिंह, अवतार सिंह वनवाला, तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, रणजोध सिंह लंबी, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, सरपंच सकपाल सिंह, मनजीत सिंह लालबाई, रमेश खुड्डियां भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल नहीं बनने देंगे: बैंस ब्रदर्स

Ex CM Parkash Singh Badal on SYL Controversy
पंजाब विधानसभा में विधायक एवं लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान तथा सरपरस्त बलविंदर सिंह बैंस एवं सिमरजीत सिंह बैंस ने एलान किया है कि किसी भी सूरत में अब सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) बनने नहीं दी जाएगी। जिस दिन नहर बननी शुरू होगी, उसी दिन से लोक इंसाफ पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। पंजाब की जेलों को भर दिया जाएगा और सूबे के लोगों के हक पर डाका नहीं पड़ने दिया जाएगा। बैंस ब्रदर्स वीरवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

लोक इंसाफ पार्टी ने सरकार से मांग की है कि इस ज्वलंत मुद्दे पर तुरंत विधानसभा का हंगामी सत्र बुलाया जाए और इस विषय पर बहस की जाए। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तुरंत मोदी सरकार से इस्तीफा दें। बैंस ने दावा किया कि पानी के मुद्दे पर आंदोलन में आम आदमी पार्टी (आप) भी उनका साथ देगी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल एवं कांग्रेस लंबे वक्त तक पानी के मसले को लटका कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं। 

बैंस ब्रदर्स ने दावा किया कि उन्होंने पानी के इस पेचीदा मुद्दे का शर्तिया हल निजी बिल पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेजा था, लेकिन क्रेडिट वार के चक्कर में उनके  प्रस्ताव पर बहस नहीं कराई गई और न ही उसे विस में टेबल किया गया। बैंस का कहना है कि सरकार अपना प्रस्ताव लाकर पानी के मसले को हल करने की तरफ कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed