फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Everyone should hold religious events inside places of worship said Anil Vij on namaz

हरियाणा: खुले में नमाज पढ़ने के मामले में बोले मंत्री विज- धार्मिक स्थानों के अंदर ही हों धार्मिक आयोजन

Sun, 07 Nov 2021 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 06:56 PM IST
सार

विज ने कहा कि बिना प्रशासन की इजाजत के ऐसे आयोजन करने से बचना चाहिए। उन्होंने रविवार को अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही।

विज्ञापन
Everyone should hold religious events inside places of worship said Anil Vij on namaz
अनिल वीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने के मामले में पहली बार हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी को भी कोई धार्मिक आयोजन करना है तो वो अपने धार्मिक स्थानों के अंदर ही करने चाहिए। साथ ही रास्तों पर बिना प्रशासन की इजाजत के ऐसे आयोजन करने बचना चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को वह अंबाला जिले में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। किसान नेता राकेश टिकैत के 26 नवंबर तक तीन कृषि कानून रद्द करने के अल्टीमेटम के सवाल पर विज ने कहा कि किसान नेता ही इस मामले का समाधान नहीं चाहते। विज ने कहा कि सरकार ने किसानों को अनेकों बार बातचीत के लिए बुलाया है, लेकिन अनजान कारणों से ये बातचीत में शामिल नहीं होना चाहते। इनके आंदोलन के पीछे क्या राजनीति है वह यही जानते हैं, लेकिन ये इसका समाधान नहीं चाहते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गुरुग्राम: उद्योग विहार में नमाज पर फिर विवाद, मुस्लिम समाज की अपील- पुरानी मस्जिदें खुलवाने में मदद करें हिंदू संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के ट्वीट (पीएम मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में चल रही है और इसके ब्रेक भी फेल हो चुके हैं) पर विज ने पलटवार किया है। अनिल विज ने कहा कि जितने विकास के काम पीएम मोदी के 7 साल के कार्यकाल में हुए हैं, उतने आजादी के बाद से लेकर अब तक नहीं हुए थे। अब अगर राहुल गांधी को यह नजर नहीं आता तो इसका कुछ नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed