फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every voter in this village will donate money for Army Fund

देश की सुरक्षा अब सिर्फ जवान ही नहीं जनता भी करेगी, आप भी सहयोग करें

Fri, 18 Aug 2017 12:01 AM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा)
संजय कुमार/अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा) Updated Fri, 18 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Every voter in this village will donate money for Army Fund
भारतीय सेना (प्रतीकात्मक)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर गांव के लोगों ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत गांव का हर मतदाता हर माह एक रुपया आर्मी फंड में दान देगा। गांव में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गांव के सरपंच सतीश सांगवान ने इसकी घोषणा की। सरपंच सतीश सांगवान ने बताया कि गांव में फिलहाल 900 वोट हैं। पंचायत अगले माह से ही 900 रुपये प्रति माह आर्मी फंड में दान देना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


सैनिकों का बढ़ेगा सम्मान
सरपंच ने सतीश सांगवान ने कहा कि जिन सैनिकों की वजह से आज हम जिंदा रह रहें है, उनके प्रति हमें भी कुछ सोचना हो। सरपंच ने कहा कि अगर देश व प्रदेश की प्रत्येक पंचायत ये फैसला दे तो सैनिकों का और अधिक सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन

सफीदों मदरसे में पहली बार मना आजादी का जश्न

Every voter in this village will donate money for Army Fund
सफीदों में मुस्लिम समाज ने मदरसे के भीतर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों में स्वतंत्रता दिवस का विशेष उत्साह था। इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी शिरकत की। 

सफीदों की नई अनाज मंडी पीछे स्थित मदरसे अजीज उल कुरान मुहम्मदिया और राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता मदरसे के प्रधान वेदपाल ने की। कार्यक्रम का संचालन मदरसे के इमाम मोहम्मद सलमान कासमी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा और विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने शिरकत की।

अकबर खान राणा ने कहा कि हर धर्म व जाति के लोगों के लिए देश की एकता व अखंडता सर्वोपरि होनी चाहिए। देश की आजादी में सभी धर्मों, जातियों व वर्गों के लोगों के साथ-साथ मुस्लिम समाज का एक अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अलावा देश के अन्य सभी राष्ट्रीय व सामाजिक पर्व सभी के लिए सांझे हैं और सभी त्योहारों को सांझे रूप से ही मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed