फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every vending zone will now have a responsible officer

Chandigarh News: हर वेंडिंग जोन पर अब होगा जिम्मेदार अफसर

Tue, 12 May 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Every vending zone will now have a responsible officer
चंडीगढ़। शहर के वेंडिंग जोनों में काम करने वाले पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। अब हर वेंडिंग जोन पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा जो वहां की व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा और स्ट्रीट वेंडरों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने रोड विंग स्टोर के जूनियर इंजीनियरों को अलग-अलग वेंडिंग जोनों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में रोजाना निरीक्षण करेंगे और पीने के पानी, शौचालय, सफाई, जल निकासी, रोशनी, कचरा निस्तारण और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों को अब सीधे जिम्मेदार अधिकारी मिलेंगे, जिनके माध्यम से उनकी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचेंगी और समाधान में तेजी आएगी। नगर निगम का कहना है कि इससे वेंडिंग जोनों में बेहतर प्रबंधन और साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। नगर निगम ने शहर के विभिन्न पीडब्ल्यूडी स्टोर्स को सहायता केंद्र के रूप में भी चिन्हित किया है। ये केंद्र नोडल अधिकारियों और रखरखाव टीमों को सामग्री भंडारण और अन्य तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगे। योजना के तहत सेक्टर-7 से सेक्टर-53 तक के वेंडिंग जोनों के अलावा धनास, मलोया, डड्डूमाजरा, बुड़ैल, आईटी पार्क और मनीमाजरा क्षेत्रों को भी अलग-अलग अधिकारियों के जिम्मे सौंपा गया है। निगम ने संबंधित कार्यकारी अभियंताओं और एसडीई को निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed