फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every teacher has eight researchers in PEC, passing every year in large numbers

पेक में हर शिक्षक के पास आठ शोधार्थी, हर साल बड़ी गिनती में हो रहे पास

Tue, 08 Dec 2020 08:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Every teacher has eight researchers in PEC, passing every year in large numbers
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) से अधिक संख्या में शोधार्थी पासआउट हो रहे हैं। इसका प्रमुख कारण है कि हर शिक्षक के पास आठ-आठ शोधार्थी हैं जो उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। अधिक शोधार्थी निकलेंगे तो यह देश के विकास में काम करेंगे और समाज का भी इन रिसर्च के जरिए विकास होगा।
विज्ञापन

यूजीसी ने शोधार्थी आवंटन को लेकर दिशा-निर्देश जरूर बनाए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय अपने स्तर से शोधार्थी को गाइड के पास भेजते हैं। पीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पास हर साल दो, एसोसिएट प्रोफेसर के पास चार व प्रोफेसर के पास आठ शोधार्थी होते हैं, लेकिन पेक में ऐसा नहीं है। पेक से अधिक से अधिक शोधार्थी निकले, इसके लिए अधिकांश शिक्षकों को आठ-आठ शोधार्थी आवंटित किए गए हैं। वर्तमान में पेक में लगभग 300 शोधार्थी कार्य कर रहे हैं। पेक की इस व्यवस्था को पीयू के प्रोफेसर सही मान रहे हैं क्योंकि अधिक से अधिक शोध कार्य होने चाहिएं और विद्यार्थियों को रिसर्च का मौका मिलना चाहिए। पेक की योजना है कि वह अपने शोधपत्र बढ़ाएगा। जब शोधपत्र बढ़ेंगे तो उसका प्रभाव रैंकिंग पर होगा और पेक की रैंकिंग बेहतर होगी। ऐसा होने पर फंड आदि सुविधाएं भी अधिक मिलेंगी। पेक निदेशक प्रो. धीरज सांघी कहते हैं कि शोध कार्य तेजी से चल रहा है और शोधार्थी पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed