फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every person will have unique Employment code in Haryana

हरियाणा में हर व्यक्ति का होगा यूनिक इम्प्लाइमेंट कोड, रोजगार देने में मिलेगी मददः दुष्यंत

Tue, 17 Dec 2019 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Every person will have unique Employment code in Haryana
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)

एक जनवरी 2020 से प्रदेश में हर व्यक्ति का आधार कार्ड की तर्ज पर यूनिक इम्प्लाइमेंट कोड नंबर जारी किया जाएगा। इसमें हर व्यक्ति के रोजगार के संबंध में विस्तृत ब्योरा रहेगा। इस रिकॉर्ड के आधार पर सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की पॉलिसी बनाई जाएगी, ताकि सभी को योग्यता के अनुसार रोजगार मिल सके। 

विज्ञापन


यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का। वे सोमवार को महम के राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में बन रहे पुस्तकालय एवं कार्यशाला ब्लॉक का शिलान्यास करने के बाद छात्रों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तेज गति से औद्योगिकीकरण बढ़ रहा है लेकिन उसकी मांग के अनुसार बहुतकनीकी संस्थानों में युवाओं को प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है। हर बहुतकनीकी संस्थान को मात्र चार से पांच लैब बनाकर विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने की जगह औद्योगिक संस्थानों के साथ मिलकर अपने कोर्स की रि-मॉडलिंग करनी पडे़गी, ताकि उद्योगों की मांग के अनुसार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए छोटे-छोटे एक्सीलेंसी सेंटर खोलने होंगे। सिर्फ भवन बनाने से ही सबको रोजगार देने का सपना पूरा नहीं होगा। वहीं विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि महम डिप्टी सीएम के परदादा की कर्मभूमि रहा है। ऐसे में यहां के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। 


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हर्बल पार्क में रूद्राक्ष, विधायक कुंडू ने कल्पवृक्ष, उपायुक्त ने हरसिंगार का पौधा लगाया। विधायक बलराज कुंडू ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा निदेशक कृष्ण कटारिया, एसडीएम अभिषेक मीणा, तहसीलदार हरकेश गुप्ता, प्राचार्य दलजीत सिंह सिवाच, नगरपालिका चेयरमैन फतेह सिंह, प्रधान बलवान सुहाग, हरज्ञान ठेकेदार, रामदिया राठी, अजमेर सिवाच, संजय कबलाना, अजय मलिक, सतबीर जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed