फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Events being organized at various places in Chandigarh Tricity on Ram Lala pran pratishtha in Ayodhya

Ayodhya Ram Mandir: राम नाम में डूबा चंडीगढ़, जगह-जगह लगे भंडारे, मेयर दफ्तर में राम मंदिर मॉडल स्थापित

Mon, 22 Jan 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बाजारों में दिवाली जैसा माहौल है। चंडीगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर जहां श्रीराम लिखे सोने-चांदी के सिक्के सबसे ज्यादा बिके, वहीं फूल-माला और दीयों की खरीदारी भी जमकर हुई। सराफा कारोबारियों ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को ध्यान में रखते हुए श्रीराम लिखे हुए सोने और चांदी के सिक्के खासतौर पर बाजार में उतारे हैं।

विज्ञापन
Events being organized at various places in Chandigarh Tricity on Ram Lala pran pratishtha in Ayodhya
मोहाली के फेज 11 के मंदिर में राम लला की मूर्ति का दर्शन करते भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

शुभ घड़ी आ ही गई। आज अयोध्या में सबके प्रभु श्रीराम विराज गए। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अनुष्ठान के लिए पूरा देश राम के रंग में रंग गया है। ट्राइसिटी भी राममय हो चुकी है। क्या मंदिर, क्या बाजार, जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। सोमवार सुबह से जगह-जगह भंडारे शुरू हो गए।

विज्ञापन


मेयर ऑफिस में स्थापित किया गया राम मंदिर का मॉडल
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर ऑफिस में राम जी सहित अयोध्या राम मंदिर का मॉडल विधिवत रूप से स्थापित किया गया। मेयर अनूप गुप्ता ने आह्वान के अनुसार पांच दिये भी प्रज्वलित किए। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ चल रहा है।
विज्ञापन


बाजारों में दिखी रौनक
रविवार को बाजारों में खूब रौनक नजर आई। ज्वेलरी शोरूमों से लेकर मिट्टी के दीयों के दुकानों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों ने खरीदारी की। सेक्टर-35 सी स्थित सुंदर ज्वेलर्स के एमडी महेंद्र खुराना ने बताया कि चांदी के सिक्के चार अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सात ग्राम का सोने का सिक्का ऑफर के साथ दिया गया। वहीं पूजन सामग्री की दुकानों पर मिट्टी के साथ ही धातु के श्रीराम व माता सीता की मूर्ति भी खूब खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीये, फूलों की दुकानों पर लगी भीड़
बाजारों में मिट्टी के दीये की भी मांग काफी ज्यादा रही। इसके कारण उसकी कीमत में भी तेजी रही। रंगीन मिट्टी के दीये जहां 60 रुपये दर्जन बिके, वहीं मीडियम दीये 40 रुपये दर्जन व छोटे दीये 30 रुपये दर्जन बेचे गए। इसके साथ ही माला-फूल की दुकानों पर भी काफी भीड़ नजर आई। शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर लगाई गई दुकानों पर गेंदे की छोटी माला 50 से 60 रुपये और बड़ी माला 150 से 200 रुपये तक बेची गई।

उधर, पंचकूला में भी चौक-चौराहे, मंदिर, घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान श्रीराम लिखे भगवा झंडों से सज गए हैं। वाहनों पर भी रविवार को भगवा झंडा लहराता नजर आया। जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ, पूजा, हवन हो रहे हैं। महिला कीर्तन मंडलियां घरों, मोहल्लों और मंदिरों में श्रीराम का गुणगान कर रहीं हैं। बाजारों, मुख्य मार्गों को रंगबिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गया है। शहर से कई लोग अयोध्या भी पहुंचे हैं। वहीं, लाखों श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखेंगे। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। 

रविवार को शहर के अलावा रायपुररानी, पिंजौर, कालका, बरवाला, मोरनी और रामगढ़ में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और शोभायात्रा निकाली गईं। सोमवार को हवन, भजन, रामकथा, सामूहिक आरती और भंडारे आयोजित किए जाएंगे। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई जाएगी। सेक्टर-16 का राउंड अबाउट, सेक्टर-15, 14, 7 तवा चौक, गीता चौक सहित अन्य चौक रात रंगबिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। गीता चौक पर लाइटों को सजाने के साथ श्रीकृष्ण कृपा परिवार की ओर से 1100 दीप जलाए गए। माता मनसा देवी मंदिर को भी फूलों से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मोहाली में भी जगह-जगह आयोजन किए जाएंगे। मंदिरों को खासतौर पर सजाया गया है।

श्री हनुमंत धाम में 11 हजार दीयों से बनाई श्रीराम की रंगोली
चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम में प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में श्रद्धालुओं ने रविवार को स्वागतम जय श्रीराम की रंगोली बनाई। महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि 11 हजार से अधिक दीप जलाकर दिवाली जैसा भव्य आयोजन किया गया। सभा के सदस्यों व भक्तजनों ने स्वागतम और जय श्रीराम की 31 फीट की विशाल रंगोली बनाई, जिसे फूलों व विभिन्न इको फ्रेंडली रंगों से सजाया। इसके बाद 11 हजार से अधिक दीये जलाकर श्रीराम जी के अयोध्या आगमन पर खुशी जताई गई।  

चंडीगढ़ के बाजारों में भी होंगे आयोजन 
- सेक्टर 26 स्थित अनाज मंडी में सुबह दस से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम व लंगर
- सेक्टर 41 के कृष्णा मार्केट में मिट्टी के दीयों का वितरण और लगंर
- सेक्टर 19 के सदर मार्केट में लगंर का आयोजन
- सेक्टर 11डी के मार्केट में चाय का लंगर व लड्डू का वितरण
- सेक्टर 45 स्थित केशोराम कंपलेक्स मार्केट में भंडारा और हवन के साथ शाम को आतिशबाजी होगी। यहां एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा
- सेक्टर 22 के मोबाइल मार्केट में लंगर और भजन कार्यक्रम के साथ ही दो एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा
- सेक्टर 22 के शास्त्री मार्केट में सुबह लंगर व रक्तदान कैंप लगेगा। शाम को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा
- सेक्टर 19 के पालिका मार्केट में लंगर व रक्तदान के साथ ही एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
- सेक्टर 46 के मार्केट में प्रभु श्री राम का दरबार व लंगर लगेगा

पंचकूला में आज होने वाले कार्यक्रम
- श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर-7 में सुबह दस बजे बड़ी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। रामलला का अभिषेक दूध व जल से किया जाएगा।

- गोवन सेवा धाम सेक्टर-23 में सुबह दस बजे गोयज्ञ, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, रामकथा और वेशभूषा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
- श्रीमाता मनसा देवी मंदिर, कालका माता मंदिर में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए दोनों जगहों पर चार स्क्रीन लगाई जाएंगी।
- इस्कॉन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर शाम को 5 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- श्रीमाता मनसा देवी गोधाम में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाने के अलावा 11 हजार दीयों से देव दीपावली मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed