{"_id":"bb41c43107ee6df6ea5719f0f50d4d4a","slug":"evening-voting-dangerious-in-sukhna-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना पर बोटिंग से पहले ये खबर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना पर बोटिंग से पहले ये खबर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Sep 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
बोटिंग के शौकीन अक्सर शाम ढलने के बाद भी बोट लेकर सुखना लेक में उतर जाते हैं। ये हालात तब है, जबकि बोटिंग टाइम साढ़े छह बजे तक का ही है।
विज्ञापन
सुखना लेक पर बोटिंग विभाग की इसी लापरवाही के कारण रविवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा था। इस मामले में विभाग ने गलती तो मानी ही नहीं, उल्टे घटना से ही इनकार कर दिया। सुखना लेक पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां अक्सर ऐसा होता रहता है। कई बार पुलिस बोटिंग डिपार्टमेंट को हिदायत भी दे चुकी है। बोटिंग मैनेजमेंट से जुड़े सदस्यों की मानें तो, कई बार बड़े अधिकारियों के दबाव में बोट को टाइम गुजरने के बाद भी लेक में भेजना पड़ता है। अधिकारी यहां देर शाम टहलने आते हैं। इसके बाद बोटिंग की मंशा जाहिर करते हैं। हालांकि, विभाग का दावा है कि ऐसी स्थिति में शाम के समय यहां लाइफ गार्ड तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट लिखने के आदेश
डीएसपी ईस्ट आशीष कपूर ने बताया कि उन्होंने बोटिंग की घटना की जानकारी मिलते ही सुखना लेक पुलिस चौकी पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस का काम गड़बड़ी न होने देना और कानून व्यवस्था को बरकरार रखना है।