शाम की फ्लाइट्स जनवरी तक हुई रद्द, यहां जानें नया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध और कोहरे के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट 31 जनवरी और जेट एयरवेज की फ्लाइट 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। धुंध के कारण शनिवार को नौ फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।
आईएलए थ्री इंस्टाल नहीं होने के कारण फ्लाइट के संचालन के लिए दोबारा शेड्यूल जारी करना पड़ा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें सुबह 8.10 बजे से शाम केा 6.15 बजे तक ही फ्लाइट का संचालन किया जाएगा।
स्पाइस जेट की रात को 7.30 बजे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 31 जनवरी तक और रात को 8.30 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को 15 फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है।
चंडीगढ़ से शारजाह के बीच चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंटरनेशनल फ्लाइट का समय एक घंटा पहले कर दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट यहां पर शाम 5.15 पर आती थी और शाम 6.15 जाती थी।
12 फ्लाइटें रहीं चार घंटे लेट
अब 15 फरवरी तक शारजाह से 3.30 बजे चंडीगढ़ और शारजाह के लिए यहां से शाम 4.30 रवाना होगी। यह फ्लाइट पहले की तरह सोमवार, वीरवार, शनिवार को ऑपरेट होगी।
शनिवार को खराब मौसम के कारण नौ फ्लाइट कैंसिल हो गई। दिल्ली जाने वाली सुबह 7.35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, सुबह 8.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 4.20 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, रात को 7.30 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल रही।
वहीं मुंबई जाने वाली शाम को 6 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं दोपहर 1.25 बजे श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, शाम को 5.55 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कै सिल रही। दोपहर 12.55 बजे गो एयर की फ्लाइट कैंसिल रही।
12 फ्लाइटें रहीं चार घंटे लेट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुईं । सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट, 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, 12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक कोहरे के कारण धुंध के कारण विजुअबिलिटी कम रही। इसी कारण फ्लाइट का संचालन बाधित रहा है।
नया शेड्यूल जारी
धुंध के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मीटिंग के बाद नया शेड्यूल जारी किया गया है। 11 दिसंबर से यह शेड्यूल 18 फरवरी तक लागू होगा।- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट