{"_id":"61eb1a9c5c637d15d625f0c0","slug":"even-in-the-third-wave-men-are-getting-more-infected-making-their-loved-ones-sick-chandigarh-news-pkl4399255121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर में भी पुरुष हो रहे ज्यादा संक्रमित, अपनों को कर रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर में भी पुरुष हो रहे ज्यादा संक्रमित, अपनों को कर रहे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान भी पुरुष सबसे ज्यादा संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इससे संक्रमण की चेन दिनोंदिन और मजबूत होती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि घर से बाहर निकलने वाले पुरुषों को खासतौर पर संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा, क्योंकि वह घर से बाहर आने पर संक्रमण की जद में रहते हैं। ऐसे में घर जाने के बाद मानकों की अनदेखी उनके साथ ही उनके घर के सदस्यों को भी खतरे में डाल सकते हैं। तीसरी लहर के दौरान शहर में एक जनवरी से अब तक 8687 पुरुष संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जबकि संक्रमित महिलाओं की संख्या 6601 है। जो क्रमश: 56.82 प्रतिशत और 43.17 प्रतिशत है।
कांटेक्ट ट्रेसिंग बयां कर रही हकीकत
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र करने वाली रैपिड रिस्पांस टीम व कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम इस बात को पुष्ट कर रही है कि संक्रमित होने वालों में पुरुषों की संख्या सबसे ज्यादा है जिससे उनके संपर्क में आने वाले उनके अपने संक्रमित हो रहे हैं। वही संक्रमित पुरुषों में सबसे ज्यादा 40 साल से 70 साल के बीच के व्यक्ति शामिल हैं।
गलत आदतें भी बढ़ा रही खतरा
पंजाब के पूर्व निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि पुरुषों की कुछ गलत आदतें भी उन्हें संक्रमण का शिकार बना रही है। उन्होंने बताया कि शराब पीने के अलावा तंबाकू का सेवन व अन्य ऐसी आदतें उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को महिलाओं की तुलना में तेजी से काम कर रही है जिससे वे कोरोना जैसे वायरस की चपेट में आसानी से आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि वे अपने खानपान के साथ ही अपनी आदतों और रहन सहन पर भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
1 जनवरी से अब तक 16 की मौत
स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि तीसरी लहर के दौरान एक जनवरी 2022 से अब तक 16 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इसमें 60 प्रतिशत संख्या पुरुषों की है। मृतकों में ऐसे व्यक्ति ज्यादा है जिन्होंने कोरोना का टीकाकरण नहीं करवाया है। जिससे यह साफ पता चलता है कि टीके की खुराक संक्रमण से बचाव के साथ ही उसकी गंभीरता में भी कमी लाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि जल्द से जल्द टीका लगवा लिया जाए। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों से टीका ना लगवाने के कारणों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। जिससे उस स्तर पर जागरूकता कर लोगों का भ्रम दूर किया जा सके।