फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Even after 48 hours the police could not find the photo of the maid

Chandigarh News: 48 घंटे बाद भी नौकरानी की फोटो नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours the police could not find the photo of the maid
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में हुई लाखों की चोरी के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अब तक नौकरानी पूजा की फोटो तक नहीं मिल पाई है। पुलिस अब घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि नौकरानी की फोटो मिल सके। रविवार को पुलिस ने परिवार के सदस्यों को छह फोटो दिखाईं लेकिन उनमें आरोपी पूजा की फोटो नहीं थी।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती भूपिंदर सिंह (65) और कमलजीत कौर (62) के घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है जिसकी वजह से परिवार के पास भी नौकरानी की कोई फोटो नहीं है। वारदात के बाद से पूरे शहर में हलचल है। रविवार को पुलिस के कई अधिकारी पीड़ित से मिलने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात कपड़ा कारोबारी बुजुर्ग और उनकी पत्नी के खाने में बेहोशी की दवा खिलाकर नौकरानी पूजा 20 लाख की नकदी और लाखों के गहने ले उड़ी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बुजुर्ग की दंपति को बेहोश देख उनकी नातिन ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। वारदात के समय बुजुर्ग दंपती के अलावा दूसरे कमरे में उनकी पोती भी मौजूद थी। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से भारत लौटी है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कारोबारी भूपिंदर सिंह की शिकायत पर नौकरानी पूजा सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरानी ने तीन साथियों के साथ की वारदात
सेक्टर-20 में कारोबार करने वाले भूपिंदर सिंह के होने वाले दामाद अखिल जैन ने बताया कि वह सेक्टर-22 स्थित निक्कामल बाबूराम ज्वेलरी शॉप के मालिक हैं। भूपिंदर सिंह की बेटी से मार्च में उनकी शादी होनी है। उन्होंने बताया कि वारदात के समय घर में भूपिंदर सिंह, कमलजीत सिंह और उनकी पोती मौजूद थी जबकि मंगेतर के माता-पिता और बुआ दिल्ली में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। इस परिवार ने पांच दिन पहले ही घर में 25 वर्षीय पूजा को नौकरानी के तौर पर रखा था। शुक्रवार देर शाम पूजा ने बुजुर्ग दंपती को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दिया और उन्हें कमरे में सुला दिया। इसके बाद रात 12 से दो बजे के बीच में अपने तीन साथियों को घर में बुलाकर चाबी से अलमारी का ताला खोलकर 20 लाख नकदी, हीरे-सोने और चांदी के लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed