फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   euthanasia, Haryana Boy Wrote letter for Wish Death

'मैं खुद पर बोझ बनकर नहीं जीना चाहता, सरकार मदद नहीं दे सकती तो इच्छामृत्यु की इजाजत दे दे'

Mon, 24 Dec 2018 10:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हिसार) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
euthanasia, Haryana Boy Wrote letter for Wish Death
Open Letter
मैं समाज में खुद पर बोझ बन कर न जीना चाहता। सरकार मदद नहीं दे सकती तो इच्छामृत्यु की इजाजत दे दे। ये मांग करते हुए देश की एक शख्स ने पत्र लिखा है। मामला हरियाणा में हिसार जिले के हांसी का है। इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले शख्स अजय सैनी का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय से आदेश आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका सही ढंग से चेकअप नहीं किया गया।
विज्ञापन


मात्र औपचारिकता पूरी कर उसे वापस भेज दिया गया। इसलिए उसने 21 सितंबर को सीएम को ट्वीट कर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। इसके बाद 28 सितंबर को उनसे मोबाइल नंबर पूछा गया। सीएमओ कार्यालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसकी सही से जांच नहीं की तथा न ही अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन

कई भयंकर बीमारियों से जूझ रहा हूं

पीड़ित का कहना है कि इस दुनिया में मेरा कोई नहीं है। मेरा भाई-बंधु सभी ने मेरा साथ छोड़ दिया है और मैं कई भयंकर बीमारियों से जूझ रहा हूं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उसका लीवर, हार्ट, दिमाग की नसों व गुर्दे व फेफड़ों की कोई जांच नहीं की गई। अगर प्रशासन सही तरीके से जांच करता तो उसकी लाइलाज बीमारी का उपचार हो सकता था।

उन्होंने कहा कि वह काफी दयनीय अवस्था से कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है। पीड़ित का कहना है कि अगर उसका इलाज संभव हो तो इलाज करवा दो, अन्यथा मुझे इच्छा मृत्यु देने की कृपा करें, ताकि मैं समाज में खुद पर बोझ बन कर न जी सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed