फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ethnic Equation in Haryana newly formed Cabinet

नवगठित हरियाणा मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण

Sun, 26 Oct 2014 09:13 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
Ethnic Equation in Haryana newly formed Cabinet

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्रिमंडल की रेल जीटी रोड पर सरपट दौड़ी है। मंत्रिमंडल में अहीरवाल और करनाल निहाल हो गया है। उत्तर हरियाणा को खट्टर के मंत्रिमंडल में यह शिकायत नहीं रहेगी कि उन्हें तरजीह नहीं दी गई।

विज्ञापन


हालांकि, फरीदाबाद और सिरसा लोकसभा क्षेत्र मंत्रिमंडल में जगह पाने से अछूता रह गया है। संभावना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के समय इस क्षेत्र पर भाजपा की नजर जाए।
विज्ञापन


जातीय समीकरण के हिसाब से मंत्रिमंडल में दो जाट कैप्टन अभिमन्यु और ओम प्रकाश धनखड़ को जगह मिली है। पंजाबी नेता के तौर पर अनिज विज और अहीर वर्ग में राव नरवीर व विक्रम ठेकेदार को प्रतिनिधित्व मिला है। शाहबाद से कृष्ण कुमार को मंत्री बनाकर एससी वर्ग और इंद्री से कर्ण देव कांबोज को प्रतिनिधित्व देकर बैकवर्ड क्लास को तरजीह दी गई है। ब्राह्मण नेता के तौर पर पार्टी ने रामबिलास शर्मा को मंत्री पद से नवाजा है, जबकि कविता जैन को महिला और वैश्य दोनों कोटे में रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोकसभा क्षेत्र से नहीं मिला प्रतिनिधित्व

Ethnic Equation in Haryana newly formed Cabinet

जातीय समीकरण को ध्यान में रखने के बावजूद पार्टी से दो लोकसभा क्षेत्र अछूते रह गए हैं। फरीदाबाद और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने किसी विधायक को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से टोहाना से अकेले विधायक सुभाष बराला ने भाजपा की साख बचाने का काम किया है।

लोकसभा-------मंत्री
करनाल---------मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्ण देव कांबोज
अंबाला---------अनिल विज
कुरुक्षेत्र---------कुष्ण कुमार बेदी
सोनीपत-------कविता जैन
रोहतक--------ओम प्रकाश धनखड़ एवं विक्र्रम सिंह ठेकेदार
हिसार---------कैप्टन अभिमन्यु
भिवानी/महेद्रगढ़---रामबिलास शर्मा
गुड़गांव-----------राव नरवीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed