फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Estate office to auction 30 industrial plots

30 इंडस्ट्रियल प्लॉटों की नीलामी करेगा एस्टेट ऑफिस

Mon, 07 Nov 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Estate office to auction 30 industrial plots
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एस्टेट ऑफिस ने इंडस्ट्रियल प्लॉटों की नीलामी करने का फैसला लिया है। इसमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के प्लॉटों को भी शामिल किया जाएगा। विभाग ने सर्वे के बाद 30 प्लॉटों की सूची तैयार कर ली है। पहले इनकी नीलामी की जाएगी, इसके बाद ही बाकी प्लॉटों को नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में दो नर्सिंग होम्स साइट्स की सफल नीलामी करने के बाद अब एस्टेट ऑफिस इंडस्ट्रियल प्लॉटों की नीलामी करने जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में भी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहते हैं, जिसके चलते यहां के प्लॉटों को भी नीलामी में रखा जाएगा। उन्होंने सर्वे के बाद 30 के करीब प्लॉटों की लिस्ट तैयार की है, जिनकी नीलामी के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे शहर में नई इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। शहर में उद्योगों के लिए तीन इंडस्ट्रियल एरिया तय किए गए थे। इसमें फेज-एक को 776.14 एकड़ में विकसित किया गया है। फेज-दो को 486 एकड़ में विकसित किया गया है। यूटी प्रशासन के उद्योग विभाग के अनुसार फेज-एक और दो को पूरी तरह से विकसित कर लिया गया है। फेज-3 को 153 एकड़ में बसाया जाना बाकी है। दोनों फेज में 1966 प्लॉट हैं। 5 मरले से लेकर एक कनाल तक के क्षेत्र में छोटे प्लॉट फेज-एक में सबसे ज्यादा हैं जबकि फेज-2 में सभी छोटे इंडस्ट्रियल प्लॉट हैं। यहां कोई बड़ा उद्योग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed