फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Estate office sub-inspectors have been in the same wing for years, how are the actions

वर्षों से एक ही विंग में जमे हैं एस्टेट ऑफिस के उपनिरीक्षक, कार्रवाई कैसे हो

Mon, 24 Feb 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Estate office sub-inspectors have been in the same wing for years, how are the actions
चंडीगढ़। सेक्टर-32डी स्थित पीजी में हुए अग्निकांड के बाद एस्टेट ऑफिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि एस्टेट ऑफिस के अंतर्गत आने वाले सभी उपनिरीक्षक 10 से 25 वर्षों से एक ही विंग का काम देख रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद ऊंची पहुंच के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के पास 70 हजार से अधिक संपत्तियाें का ब्योरा दर्ज है। इनमें कुछ व्यवसायिक और कुछ आवासीय संपत्तियां हैं। वर्तमान में इन संपत्तियों में वायलेशन को लेकर 11 उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें से 8 को शहर में फील्ड की जिम्मेदारी दी गई है जबकि 3 को कार्यालय कार्यों के लिए रखा गया है। हैरानी वाला पहलू यह है कि यह सभी उपनिरीक्षक अपनी-अपनी विंग में बीते 10 से 25 सालों से जमे हुए हैं। कई बार अधिकारियों द्वारा इनके स्थानांतरण का प्रयास भी किया गया, लेकिन कुछ दिन अन्य विंग में रहने के बाद ये फिर से पुरानी विंग में तबादला करा लेते हैं। मार्च से पहले ही दो उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

-------
एक उपनिरीक्षक खुद चला रहे पीजी, कर रखा है वायलेशन
एस्टेट ऑफिस में तैनात एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुद पीजी संचालित कर रहे हैं। हालांकि पीजी संचालन के लिए परमीशन ली गई है लेकिन बिल्डिंग में कई जगह अतिक्रमण किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई वही जस की तस।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोट
व्यापक फेरबदल किया जाएगा
कौन उपनिरीक्षक कितने समय से अपनी विंग में तैनात है, इसकी मुझे पूरी जानकारी नहीं है। वह इस मामले की जानकारी लेकर व्यापक स्तर पर फेरबदल किया जाएगा। यदि किसी उपनिरीक्षक ने बिल्डिंग वायलेशन कर रखा है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-मनीष लोहान, असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed