{"_id":"691f5ea0e9b7fd62410a6c13","slug":"estate-office-should-prepare-a-blueprint-for-e-auction-of-vacant-properties-chandigarh-news-c-16-pkl1079-876597-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खाली प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन का खाका तैयार करे एस्टेट ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खाली प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन का खाका तैयार करे एस्टेट ऑफिस
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने शहर में खाली पड़ी संपत्तियों की बेहतर उपयोगिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने संपदा विभाग और डीसी निशांत कुमार यादव को निर्देश दिया है कि चंडीगढ़ की सभी खाली रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज का एक विस्तृत कैलेंडर तैयार किया जाए। इस कैलेंडर से लोगों को पहले से पता रहेगा कि कौन-सी प्रॉपर्टी कब ई-ऑक्शन में आएगी जिससे खरीदार बजट और योजना पहले ही तैयार कर सकेंगे।
मुख्य सचिव ने नगर निगम को भी आमदनी बढ़ाने के लिए सख्त हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि शहर की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त की जाए, बकाया संपत्ति कर और विज्ञापन शुल्क तुरंत वसूला जाए। निगम को बकाया धन की रिकवरी के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
यूटी सचिवालय में हुई बैठक में वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, डीसी निशांत कुमार यादव, इंजीनियरिंग सचिव प्रेरणा पुरी, निगम आयुक्त अमित कुमार और आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिया कि शहर की सभी अधूरी सड़क मरम्मत परियोजनाएं 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरी हों। इसके साथ ही चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को संपत्तियों की ई-नीलामी चरणबद्ध और पारदर्शी तरीके से शुरू करने को कहा गया। सर्दी को देखते हुए निर्देश दिए गए कि सभी रैन बसेरे सक्रिय और सुरक्षित रखे जाएं, ताकि जरूरतमंदों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा, मुख्य सचिव ने सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा, कोर्ट केस में अटकी भर्तियों की जानकारी और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक संशोधन की रिपोर्ट अगली बैठक तक देने के आदेश भी जारी किए हैं।