फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   entry tax rate for outsider vehicles fixed by chandigarh nagar nigam

बाहरी वाहन चालकों को अब चंडीगढ़ में एंट्री पर देना होगा टैक्स, जानिए कितना

Tue, 21 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
entry tax rate for outsider vehicles fixed by chandigarh nagar nigam
TAX
बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों की एंट्री अब आसान नहीं। चालकों को टैक्स देना होगा और इसके लिए रेट तय कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम की सोमवार को होने वाली सदन की बैठक में दिल्ली की तर्ज पर शहर में एंट्री टैक्स चार्ज करने का निर्णय ले लिया है। लेकिन यह सिर्फ बाहरी राज्यों के कर्मिश्यल वाहन से ही चार्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि अब भविष्य में फायर विभाग जिस भी इमारत को एनओसी देगा तो इसके बदले में एक मुश्त शुल्क भी चार्ज किया जाएगा। इसके साथ ही विज्ञापन टैक्स लगाने का भी निर्णय लिया गया है। इस समय शहर की इमारतों पर जो विज्ञापन हो रहा है उसमे कोई टैक्स चार्ज नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार कमिश्यल वाहनों से 100 से लेकर दो हजार रुपये तक एंट्री टैक्स चार्ज किया जाएगा। लेकिन इसके लिए यह भी निर्णय लिया गया कि इससे पहले सर्वे किया जाएगा ताकि पता चल सके कि कहां कहां प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे और कितने कर्मिश्यल वाहन दूसरे राज्यों से प्रतिदिन यहां पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन चंडीगढ़ नंबर के कर्मिश्यल वाहनों से एंट्री टैक्स चार्ज नहीं किया जाएगा हालाकि कांग्रेस पार्षदों ने यह मांग की कि सब्जी, फल और ग्रेन मार्केट में खाने पीने का सामान को ढ़ोने वाले वाहनों से महंगाई का हवाला देते हुए एंट्री टैक्स चार्ज न किया जाए लेकिन यह मांग खारिज कर दी गई।

पानी और प्रापर्टी टैक्स का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव हुए स्थगित

entry tax rate for outsider vehicles fixed by chandigarh nagar nigam
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर बी पुरूषार्था ने नगर निगम की वितीय स्थिति की हालात का हवाला देते हुए पार्षदों पर दबाव डाला किया कि पानी और प्रापर्टी टैक्स के रेट को भी बढ़ाया जाए लेकिन सदन इसलिए तैयार नहीं हुआ है। जिसके बाद यह प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया।

पूर्व मेयर अरुण सूद ने कहा कि जब तक शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो जाती तब तक पानी के रेट में इजाफा न किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन ने नए वितीय सत्र के लिए 269 करोड़ की ग्रांट आई है जबकि 300 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन पर ही खर्च हो जाएगा। नए कामों के लिए नगर निगम के पास राशि नहीं है।

एप बेस्ड कैब पर भी लगेगा एंट्री टैक्स
दूसरे राज्यों पर रजिस्ट्रर एप बेस्ड कैब से भी एंट्री टैक्स चार्ज किया जाएगा। पूर्व मेयर अरुण सूद ने कहा कि शहर में चलने वाले अधिकतर कैब मोहाली और पंजाब से रजिस्ट्रर है। जो कि शहर की सड़कों को प्रतिदिन तोड़ रही है ऐसे में उनसे भी एंट्री टैक्स लगाया जाएगा।

यह एंट्री टैक्स किया जाएगा चार्ज

entry tax rate for outsider vehicles fixed by chandigarh nagar nigam
tax evasion
वाहनों की कैटेगरी-----------एंट्री फीस-------मासिक पास
टैक्सी, टैंपू, टाटर-407--------100---------तीन हजार
बस,टाटा-709, कैंटर----------200---------छह हजार
छह टायर का ट्रक-------------400---------12 हजार
10 टायर का ट्रक--------------800---------24 हजार
14 से ऊपर के टायर के ट्रक----दो हजार-------60 हजार

केबल और पाइपे डालने वालों से भी होगा चार्ज

entry tax rate for outsider vehicles fixed by chandigarh nagar nigam
tax evasion
नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि जो कंपनियां अंडरग्राउंड पाइपें, केबल और तारे डालती है उनसे भी वन टाइम चार्ज लिया जाएगा। इसके साथ ही जो सड़क और पेवर ब्लाक की तोड़ फोड़ होगा उसके नुकसान की भी भरपाई की जाएगी।

इसके साथ ही मोबाइल टावर और पोल लगाने वो से भी ग्राउंड लीज रेंट चार्ज किया जाएगा। पार्षदों ने अधिकारियों को यह भी कहा कि जिन कंपनियों ने पहले से तारे और पाइपे डाल दी है उनसे भी चार्ज किया जाए।

प्रशासन से भी अपना शेयर लेने का लिया निर्णय
सदन की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशासन से सेक्शन 90 के तहत जो नगर निगम को शेयर मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है ऐसे में यह शेयर भी प्रशासन से मांगने का निर्णय लिया गया है। इसमे स्टांप डयूटी के अलावा मनोरंजन और रोड टैक्स भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed