फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entry of vehicles banned in Grain Market

एहतियात: ग्रेन मार्केट में गाड़ियों की एंट्री बैन

Tue, 14 Apr 2020 11:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles banned in Grain Market
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ग्रेन मार्केट में जाने वाले वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है। इसके साथ ही मार्केट के पास के एरिया में मध्य मार्ग पर वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे मार्केट परिसर में भीड़ कम होगी, साथ ही मंडी के गेट पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यूटी में प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत मार्केट में एंट्री और एग्जिट के लिए एक ही गेट की व्यवस्था की गई है। जहां पर मार्केट में प्रवेश करने वाले लोगों के पास की चेकिंग के साथ ही टनल में सैनिटाइज की पूरी व्यवस्था की गई है। अब मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए मंडी परिसर में वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है। परिसर में जो भी सामान की आवाजाही होगी वह मजदूरों और छोटे रिक्शों से की जाएगी। साथ ही मार्केट के पास के क्षेत्र में सबसे व्यस्त रहने वाले मध्य मार्ग पर वन-वे कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 में व्यापारियों को शिफ्ट करने की तैयारी
सेक्टर-39 में बन रही ग्रेन मार्केट में भी कुछ व्यापारियों को शिफ्ट करने की प्रशासन तैयारी कर रहा है। वार रूम की बैठकों में इसको लेकर कई बार चर्चा की जा चुकी है। इसके लिए नगर निगम कमिश्नर केके यादव को प्रशासन की ओर से जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम कमिश्नर द्वारा कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed