फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   entry level admission common schdule at chandigarh

एंट्री लेवल दाखिले का कॉमन शेड्यूल जारी, देखिए एक क्लिक में

Tue, 24 Nov 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Nov 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
entry level admission common schdule at chandigarh

शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 30 नवंबर को सभी स्कूल दाखिले से संबंधित जानकारी स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर देंगे।

विज्ञापन


1 से 18 दिसंबर तक आवेदन फार्म मिलेंगे और जमा होंगे। सभी स्कूल आवेदन फॉर्म निशुल्क देंगे। लेकिन फार्म जमा करते हुए अधिकतम 100 रुपये चार्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद यूटी शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने कॉमन एडमिशन शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कॉमन एडमिशन शेड्यूल सभी स्कूलों को फोलो करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। शहर के करीब 80 प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में नर्सरी और केजी स्तर पर 7 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग ने 20 नवंबर को डीपीआई (स्कूल) और सभी प्रिंसिपल की मीटिंग के बाद शेड्यूल में सुझावों के बाद कुछ बदलाव किया है।

4 कान्वेंट स्कूल की 710 सीटों के लिए होगी मारामारी  

शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों की 710 सीटों पर दाखिले के लिए मारामारी होगी। 2015 में इन सीटों के लिए करीब 6 हजार आवेदन आए थे। कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रॉ के तहत दाखिला दिया जाएगा।

स्कूल का नाम.....क्लास..........सीटें

सेंट जोन-26.....यूकेजी..........160
कॉमल कान्वेंट-9.....एलकेजी..........120
सेक्रेड हार्ट-26.....एलकेजी..........200
सेंट ऐंस-32.....एलकेजी.....230
 
ये रहेगा एंट्री लेवल का कॉमन शेड्यूल
30 नवंबर

सभी स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दाखिले संबंधी जानकारी जारी करेंगे। जिसमें एडमिशन डेट, कुल सीटें, आयू, फीस स्ट्रक्चर, एडमिशन क्राइटिरिया, दाखिले के समय जरूरी डॉक्यूमेंट और लकी ड्रॉ की तिथि देनी होगी।

1 से 18 दिसंबर
सभी स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर आवेदन फॉर्म जारी करेंगे। आवेदन फार्म निशुल्क देना होगा।  

1 से 18 दिसंबर
सभी स्कूलों में आवेदन फॉर्म जमा होंगे। स्कूल छुट्टी के बाद का समय निर्धारित कर सकते हैं। स्कूल अधिकतम 100 रुपये चार्ज कर सकेंगे।

30 दिसंबर तक
स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर योग्य कैंडीडेट्स की जानकारी देनी होगी। 11 जनवरी 2016 से 25 जनवरी तक दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी।
27 जनवरी से 16 फरवरी तक चयनित स्टूडेंट की फीस जमा होगी।
18 फरवरी को वेटिंग लिस्ट से चुने गए स्टूडेंट की लिस्ट जारी होगी।
18 से 29 फरवरी तक वेटिंग लिस्ट से चुने स्टूडेंट की फीस जमा होगी।


सभी स्कूल फॉलो करें कॉमन शेड्यूल: शिक्षा सचिव
यूटी शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट तौर पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा कॉमन एडमिशन शेड्यूल फॉलो करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों ने पहले दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे स्कूलों को भी यूटी प्रशासन का शेड्यूल फॉलो करना होगा।

सरकारी स्कूलों में 5 हजार सीटें

शहर के सरकारी स्कूलों में भी एंट्री लेवल पर प्री-नर्सरी और नर्सरी में कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत ही दाखिला होगा। डीईओ विनय आर सूद ने बताया कि सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल की 5000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ और सीटों से अधिक आवेदन पर लकी ड्रॉ भी निकाला जा सकता है।

कोट्स
शिक्षा सचिव की मंजूरी के बाद हमने सभी स्कूलों का कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधकों की सुविधा के हिसाब से शेड्यूल जारी किया गया है। सरकारी स्कूलों के लिए भी यही शेड्यूल रहेगा।

-विनय आर सूद, जिला शिक्षा अधिकारी चंडीगढ़

कोट
शहर के स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का शेड्यूल को मंजूरी दे दी गई है। शेड्यूल जारी करने के लिए डीपीआई (स्कूल) को भेज दिया गया है। सभी स्कूलों को इस शेड्यूल को पूरी तरह लागू करना होगा।
-सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed