फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entry class admission process will start in private schools from December 7

Chandigarh News: सात दिसंबर से निजी स्कूलों में शुरू होगा एंट्री क्लास दाखिला प्रक्रिया

Tue, 29 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Entry class admission process will start in private schools from December 7
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में सात दिसंबर से एंट्री क्लास के दाखिले शुरू होंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी हफ्ते विभाग अपनी वेबसाइट पर भी इसे जारी कर देगा। सभी निजी स्कूलों को एंट्री क्लास दाखिला प्रक्रिया कॉमन एडमिशन शेड्यूल 2023-24 के तहत ही करवानी होगी। दाखिला निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से ही दिया जाएगा। इस बार ड्रॉ प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन

ये कागजात कर लें पूरा
आवास प्रमाण पत्र और इसकी फोटोकॉपी
आधार कार्ड और इसकी फोटोकॉपी
जन्म प्रमाण पत्र और इसकी फोटोकॉपी
बच्चे की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
परिजनों की दो पासपोर्ट साइज फोटो
छह दिसंबर से पहले वेबसाइट पर देनी होगी जानकारी
सभी स्कूलों को छह दिसंबर से पहले स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिला संबंधी जानकारी अपडेट करनी होगी। इसमें दाखिले की तारीखें, कुल सीटें, उम्र, फीस संबंधी जानकारी, दाखिला क्राइटेरिया, जरूरी कागजात, ड्रॉ की तारीखें और समय इत्यादि को शामिल करना होगा। दाखिले के लिए पंजीकरण फीस जनरल कैटेगरी के लिए 100 रुपये होगी। दाखिला फॉर्म मुफ्त उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

ये रहेंगी दाखिले की मुख्य तारीखें
7 दिसंबर : दाखिला फॉर्म जारी होने की तिथि
20 दिसंबर : दाखिला फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन
16 जनवरी 2023 : योग्य उम्मीदवार की सूची वेबसाइट पर जारी
3 फरवरी 2023 : चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर जारी
13 फरवरी 2023 : चयनित उम्मीदवारों की ओर से फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख
एनईपी-2020 के अनुसार ये रहेगी उम्र
कक्षा उम्र सीमा
प्री प्राइमरी - लेवल 1 तीन से चार वर्ष
प्री प्राइमरी - लेवल 2 चार से छह वर्ष
प्री प्राइमरी - लेवल 3 पांच से छह वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed