फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enjoy party on the roof of the boat in Sukhna Lake with music

सुखना लेक में बोट की छत पर कर सकेंगे पार्टी,, म्यूजिक भी होगा

Sun, 10 Jan 2021 12:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Enjoy party on the roof of the boat in Sukhna Lake with music
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन सुखना लेक में एक ऐसी बोट चलाने जा रहा है, जिसकी छत पर म्यूजिक के साथ पार्टी कर सकेंगे। इसमें बैठने की क्षमता भी ज्यादा होगी। प्रशासन ने इसके लिए योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (सिटको) के एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वह सुखना में विशेष बोट चलाने जा रहे हैं। इसमें म्यूजिक के साथ शहरवासी बोट की छत पर पार्टी कर सकेंगे। इसमें बैठने की क्षमता भी अधिक होगी। इसमें पार्टी के लिए लोगों को पहले बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवेन्यू शेयर आधार (कंपनी व प्रशासन में तय शर्तों के अनुसार आय बंटने की प्रक्रिया) पर छह साल के लिए इस पार्टी बोट को चलाया जाएगा। इसके लिए 28 जनवरी तक इच्छुक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं। पहले विभाग ने 40 सीटर बोट चलाने का फैसला लिया था। पिछले साल बोट के लिए निविदा जारी भी की थी, जिसमें दो कंपनियों ने आवेदन किया था, लेकिन अधिक बोली लगाने वाली कंपनी ने काम करने से मना कर दिया था। गौरतलब है कि देश के कई अन्य शहरों में भी इस तरह की बोट चलाई जाती है। लोग जन्मदिन व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इस विशेष बोट को बुक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-42 की न्यू लेक में बोट चलाने के लिए फिर मांगे आवेदन
सेक्टर-42 की न्यू लेक पर भी बोटिंग संबंधित गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। इससे पहले सिर्फ पैडल बोट चलाने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगा गया था, लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी ने आवेदन किया था। यही कारण है कि अब निविदा की जगह विभाग ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है। इसमें बोटिंग के अलावा वाटर एडवेंचर एक्टिविटीज, लाइट व साउंड शो आदि शामिल है। इससे पहले सिटको ने दो व चार सीटर पैडल बोट चलाने के लिए निविदा जारी की था, जिसे रेवेन्यू शेयर के आधार पर चलाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed