फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enemy Country Pakistan Trapping Indian Army Soldiers and Officers Via Lottery

सेना के जवानों-अफसरों को फांसने के लिए 'दुश्मन देश' पाकिस्तान ने फेंका नया पैंतरा, अलर्ट रहें

Fri, 09 Nov 2018 12:40 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Enemy Country Pakistan Trapping Indian Army Soldiers and Officers Via Lottery
भारत-पाक

सेना की जासूसी कराने की फिराक में जुटा पाकिस्तान अब एक नया पैंतरा अपना रहा है। इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ऑपरेट कर रही है। आईएसआई भारतीय जवानों को अब लॉटरी का झांसा देकर उन्हें फंसा रही है। सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी एजेंसी लॉटरी के झांसे में फंसाकर जवानों से न केवल उनकी तमाम व्यक्तिगत जानकारियां जुटा रही है, बल्कि उनकी यूनिटों के संदर्भ में भी डिटेल इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन


ऐसे कुछ मामले सेना ने पकड़े हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों और अधिकारियों के मोबाइल पर एक खास नंबर से एसएमएस पहुंच रहे हैं। इस एसएमएस में जवानों को उनकी लॉटरी निकलने की जानकारी दी जा रही है। एसएमएस में बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल नंबर को एक विशेष लॉटरी ड्रा में शामिल किया गया था और ड्रा निकलने के बाद उनके मोबाइल नंबर को इनाम के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


लिहाजा उन्हें अब लॉटरी की रकम बतौर इनाम दी जाएगी। इनाम की रकम भी बहुत मोटी बताई जाती है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवानों और अफसरों से उनकी तमाम व्यक्तिगत और व्यवसायिक जानकारियां एसएमएस के रूप में मांगी जा रही हैं। जैसे कि उनका पूरा नाम, पता, ई-मेल एड्रेस, क्या और कहां काम करते हैं, किस संस्थान से जुड़े हैं, किस पद पर काम करते हैं, संस्थान का क्या नाम है, संस्थान कहां स्थित है इत्यादि।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में खुलासा, भारतीय नेटवर्क हैक कर किए जा रहे फोन

Enemy Country Pakistan Trapping Indian Army Soldiers and Officers Via Lottery
इंडो-पाक बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

सेना ने जब ऐसे मामलों की छानबीन शुरू की तो पता चला कि जिन नंबरों से एसएमएस भेजे गए, वे पाकिस्तान के हैं। इन्हें भारतीय नेटवर्क को हैक कर के इस्तेमाल किया जा रहा है। अब सेना जवानों और अधिकारियों को इस खतरे के प्रति जागरूक कर रही है। जवानों को बताया जा रहा है कि इस तरह की लालच देने वाले एसएमएस का कोई रिप्लाई न दें।

अधिकारियों परिजनों को भी आ रहे फोन
सेना के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अफसरों के बारे में जानकारियां हासिल करने के लिए उनके परिजनों तक को निशाना बनाया जा रहा है। घर के लैंडलाइन पर फोन कर परिजनों से अधिकारियों के बारे में जानकारियां जैसे कि संबंधित अफसर कहां काम करता है, कौन सी यूनिट में हैं, उनकी यूनिट कहां हैं, उनका रैंक क्या है इत्यादि मांगी जाती हैं। अब सेना के जवानों और अधिकारियों के परिजनों को भी जागरूक कर रही है।

इनाम राशि पहुंचाने के लिए जरूरी औपचारिकता का हवाला
उक्त जानकारियां यह कहकर मंगवाई जा रही हैं कि इनाम राशि उन तक पहुंचाने के लिए यह एक जरूरी औपचारिकता है। जवान भी मोटी रकम की लालच में उन्हें कुछ जानकारियां एसएमएस करते हैं तो फिर उन्हें फोन करके उनसे और जानकारियां हासिल करने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed