Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP gears up for municipal elections, fields leaders from outside in 35 zones

Chandigarh News: निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 35 मंडलों में उतारे बाहरी नेता

Sun, 15 Nov 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP gears up for municipal elections, fields leaders from outside in 35 zones

विज्ञापन
निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 35 मंडलों में उतारे बाहरी नेता
दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल के अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, पार्षद और मेयर स्तर पर काम कर चुके नेताओं को भी लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंडीगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए दूसरे राज्यों के अनुभवी नेताओं की टीम मैदान में उतार दी है। पार्टी ने दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं को शहर के सभी 35 मंडलों में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पार्षद और मेयर स्तर पर काम कर चुके अनुभवी नेता भी शामिल हैं। पार्टी की रणनीति बाहरी नेताओं के चुनावी और संगठनात्मक अनुभव का लाभ लेकर स्थानीय संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की है। प्रत्येक मंडल में एक प्रवासी कार्यकर्ता की तैनाती की गई है, जो स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा।
सेक्टर-33 के भाजपा कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई संगठनात्मक बैठक में यह जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे ने प्रवासी पदाधिकारियों को उनके संबंधित मंडलों का दायित्व सौंपते हुए चुनावी तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
भाजपा की रणनीति में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता सुनिश्चित करना शामिल है। प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय संगठन और बाहरी अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से चुनावी तैयारियों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और संजीव राणा सहित प्रदेश भाजपा की पूरी टीम, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed